फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका-रणवीर की वायरल तस्वीरें: सामने आई दिवाली जश्न की झलक, पारंपरिक परिधान में क्यूट लगे देवी के मम्मी-पापा

Thu, 12 Nov 2026 12:03 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  • अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के दिवाली सेलिब्रेशन के फोटोज सामने आए हैं। 
  • कपल के लिए यह दिवाली छोटी बेटी दुआ पादुकोण सिंह के आगमन से और भी खास हो गई है। 
  • कुछ दिनों पहले ही कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी छोटी बेटी का नाम फैंस के साथ शेयर किया था।
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिनों अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी छोटी बेटी का नामकरण किया था। इस बार की दिवाली भी कपल के लिए काफी खास रही, क्योंकि बेटी देवी पादुकोण सिंह के साथ उनकी यह पहली दिवाली थी। 

विज्ञापन


दिवाली की तस्वीरों में क्या खास? 
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की दिवाली की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में रणवीर सिंह और दीपिका ही नहीं, एक्ट्रेस की मां उज्जला पादुकोण, पिता प्रकाश पादुकोण और बहन अनीशा पादुकोण के साथ नजर आ रहे हैं।
इस मौके पर रणवीर ने बैंगनी रंग के कुर्ते को चुना, वहीं दीपिका पीले रंग के सूट में नजर आईं । 19 सितंबर, 2026 को अपनी दूसरी बेटी देवी पादुकोण सिंह के जन्म के बाद यह इस जोड़े की पहली दिवाली है।

विज्ञापन
Trending Videos

रणवीर सिंह, दुआ पादुकोण सिंह, दीपिका पादुकोण, देवी पादुकोण सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

महानवमीं पर किया नामकरण 
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इस साल महानवमीं पर अपनी छोटी बेटी का नामकरण किया था। कपल ने अपने परिवार की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीर के साथ उन्होंने बेटी के नाम का एलान भी किया था। इन तस्वीरों में दीपिका और रणवीर के साथ उनकी बड़ी बेटी दुआ और छोटी बेटी देवी भी नजर आई थी।

विज्ञापन

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका और रणवीर का वर्कफ्रंट 
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हाल ही में रिलीज हुए फिल्म ‘किंग’ के गाने में नजर आई। ‘तू मिल जाए’ फिल्म का पहला गाना है। इस गाने में दीपिका एक बार शाहरुख खान के साथ नजर आईं। गाने में अरिजीत सिंह की आवाज और एड शीरन का रैप है। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है और इसमें सुहाना खान, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन और अभय वर्मा भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज होगी। वहीं रणवीर सिंह, फिलहाल अपनी बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें