फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली खेती का ट्रेलर रिलीज: डर के साए में जी रहे गांव को बचा पाएंगे जैकी श्रॉफ-शरद केलकर? झलक देख कांपे दर्शक

Thu, 12 Nov 2026 03:55 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • ट्रेलर दर्शकों को एक ऐसे गांव से रूबरू कराता है, जहां अज्ञात शक्तियों का साया है।
  • इसमें कई रहस्य अनसुलझे छोड़े गए हैं, जो फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ाते हैं। 
  • ग्रामीण हॉरर परिवेश के साथ, 'काली खेती' हॉरर जॉनर में एक नया अनुभव पेश करने वाली है।
विज्ञापन
काली खेती ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैकी श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म 'काली खेती' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसमें जैकी श्रॉफ के साथ शरद केलकर अहम किरदार में हैं। फिल्म का रोमांचक ट्रेलर आने वाले खौफ की एक झलक दिखाता है।
विज्ञापन


ट्रेलर में क्या है?
लगभग सवा दो मिनट के ट्रेलर की शुरुआत जैकी श्रॉफ को दिखाने से होती है। वह उस गांव में आते हैं, जहां उनका बेटा अपने परिवार के साथ रहता है। टाइगर श्रॉफ को गांव में कुछ अजीब महसूस होता है। उनके सपने में कुछ डरावनी चीजें और लोग आते हैं। जब वह इसका जिक्र अपने परिवार से करते हैं तो उनसे कहा जाता है कि यह उनका भ्रम है।
Trending Videos

काली खेती - फोटो : यूट्यूब
खौफ का कारण बनती है जमीन
ट्रेलर एक ऐसी रहस्यमयी दुनिया की झलक दिखाता है, जहां खेती-बाड़ी और शक्तियां आपस में मिली नजर आती हैं। एक डरावने ग्रामीण परिवेश पर आधारित यह फिल्म एक ऐसे गांव की कहानी है, जो किसी अज्ञात शक्ति के साये में है यहां जिस जमीन से लोगों को जीवन मिलता है, वही जमीन उनके लिए खौफनाक है।

काली खेती - फोटो : यूट्यूब
हटकर होगी फिल्म की कहानी
पारंपरिक हॉरर कहानियों से हटकर, 'काली खेती' एक बिल्कुल नए कॉन्सेप्ट को सामने ला रही है। ट्रेलर खेतों और गांव वालों के बीच के रहस्यमयी संबंध को लेकर उत्सुकता जगाता है। इससे पता चलता है कि इस जमीन में गहरे राज छिपे हैं।

काली खेती - फोटो : यूट्यूब
फिल्म की स्टारकास्ट
ट्रेलर में जैकी श्रॉफ अपनी खास स्क्रीन प्रेजेंस के साथ नजर आते हैं। जबकि शरद केलकर कहानी में गंभीरता और गहराई जोड़ते हैं। उनके दिलचस्प किरदार सस्पेंस और रहस्य भरी एक गहरी कहानी की ओर इशारा करते हैं। फिल्म में नेहा सरगम, वीरेंद्र सक्सेना और शाजी चौधरी हैं।
विज्ञापन

काली खेती - फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी फिल्म?
  • फिल्म के लेखक और निर्देशक हारिस इम्तियाज खान हैं।
  • फिल्म की निर्माता सना खान हैं।
  • इसे 'ब्लैक कैनवस स्टूडियो' के बैनर तले बनाया गया है।
  • 'काली खेती' 20 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें