खतरों के खिलाड़ी में एंट्री हुई पक्की
अब इस शो में टीवी और बॉलीवुड एक्टर रोहित बोस रॉय की एंट्री को लेकर अपडेट सामने आया है। खबर थी कि अभिनेता 'खतरों के खिलाड़ी 13' में का हिस्सा बनने वाले है। अब इस खबर को शो के मेकर्स ने कन्फर्म किया है। एक मीडिया संस्थान से बातचीत में रोहित रॉय ने बताया कि वे इस शो का हिस्सा बनने वाले हैं। वहीं एक्टर ने यह भी कहा कि वो शो को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं।
शो का हिस्सा बनने से नाराज हैं रोहित की बेटी
उन्होंने यह भी बताया कि शो का हिस्सा बनने की वजह से उनकी बेटी उनसे नाराज थी, लेकिन उनकी पत्नी के सपोर्ट करने पर उन्होंने ऑफर को एक्सेप्ट कर लिया। रोहित ने कहा, "मेरी बेटी कियारा परेशान थी। वो डैडी की लाडली है, इसलिए वो मुझे लेकर परेशान थी। लेकिन, ये मेरी पत्नी मानसी थी, जिसने मुझे हमेशा कुछ अलग करने के लिए प्रेरित किया, इसलिए मैं हमेशा उसे क्रेडिट देता हूं।"
ये सितारे भी हैं शो का हिस्सा
उन्होंने आगे कहा कि मुझे पहाड़ों से बेहद प्यार है। मैं नॉर्थ इंडिया में थ्रिलिंग बाइक राइड कर चुका हूं। हालांकि, एक शो में मुकाबला करना इससे काफी अलग है। रोहित रॉय के अलावा शिव ठाकरे, अंजुम फकीह, रुही चतुर्वेदी भी शो का हिस्सा हैं।
यह भी पढ़ें- Sooraj Pancholi: जिया खान मामले में बरी होने के बाद बंगला साहिब गुरुद्वारे पहुंचे सूरज पंचोली, टेका माथा