फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger Shroff: टाइगर श्रॉफ के जबरा फैन हैं के-पॉप सिंगर औरा, साथ काम करने को लेकर कह दी यह बड़ी बात

Wed, 07 Jun 2023 03:23 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

औरा ने हाल ही में एक समाचार पोर्टल के साथ एक साक्षात्कार में अभिनेता के साथ कोलेबोरेशन करने की अपनी इच्छा का खुलासा किया।
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ, औरा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने अपने दमदार एक्शन से पूरी दुनिया में अपना एक बड़ा फैन बेस बनाया है। उनकी हर फिल्म में लोगों को जबर्दस्त एक्शन देखने को मिलता है। के-पॉप सिंगर औरा भी अभिनेता के बहुत बड़े प्रशंसकों में से एक हैं। वह 'जिमी जिमी' नाम के अपने पहले इंडो-कोरियन गाने की तैयारी इन दिनों जोर शोर से कर रहे हैं। यह वही गीत है जो साल 1982 की फिल्म डिस्को डांसर में था।
विज्ञापन

Kartik Aaryan: 'सत्य प्रेम की कथा' के लिए कार्तिक ने ली 25 करोड़ रुपये फीस? कियारा को भी दी गई मोटी रकम!
 

कई बार की संपर्क करने की कोशिश
औरा ने हाल ही में एक समाचार पोर्टल के साथ एक साक्षात्कार में अभिनेता के साथ कोलेबोरेशन करने की अपनी इच्छा का खुलासा किया। औरा ने बातचीत में कहा कि उन्होंने पहले भी टाइगर श्रॉफ से संपर्क करने की कोशिश की है, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला है। उन्होंने समाचार एजेंसी से अभिनेता को उनके साथ काम करने के अनुरोध के बारे में सूचित करने का भी निवेदन किया। 
Karan Deol Wedding: शुरू हो गईं सनी देओल के बेटे करण की शादी की तैयारियां, इस खास जगह पर होगा रिसेप्शन

औरा ने कही यह बात
औरा ने कहा, “मैं टाइगर श्रॉफ के साथ कोलेबोरेशन करना चाहता हूं। मुझे टाइगर के डांस और एक्शन मूव्स बहुत पसंद हैं। कृपया, मेरी ओर से उन्हें एक संदेश दे दें, जिससे हमें साथ में काम करने का मौका मिले।'' के-पॉप सिंगर ने आगे खुलासा किया कि उन्होंने टाइगर श्रॉफ के इंस्टा इनबॉक्स में कई बार सीधे संदेश भेजे हैं। हालांकि, उन्होंने यह बात भी कही की व्यस्तता के चलते अभिनेता उनके मैसेज का जवाब नहीं दे पा रहे होंगे। 
Protest: विवादों में आई एक और 'केरल स्टोरी', दो दिनों तक बंद रहेंगे सिनेमाघर, पूरा मामला जानें यहां
विज्ञापन

इस फिल्म में दिखेंगे टाइगर
वर्क फ्रंट की  बात करें तो टाइगर जल्द ही एक और एक्शन फिल्म में नजर आने वाले हैं। निर्देशक अली अब्बास जफर की इस फिल्म का नाम बड़े मियां छोटे मियां है। फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को अगले साल ईद के मौके पर रिलीज किया जा सकता है।
Vikramjeet Virk: पर्दे पर उतरने जा रही इस लेजेंड की दास्तान, डाकुओं के जीवन पर बनी मेगा बजट फिल्म ‘मौड़’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें