फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyothika: ‘श्री’ से बॉलीवुड में कमबैक करने को तैयार हैं ज्योतिका, इस मशहूर सितारे के साथ आएंगी नजर

Tue, 31 Jan 2023 01:58 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ज्योतिका ने अपनी कमबैक फिल्म 'श्री' की शूटिंग खत्म कर ली है। अभिनेत्री ने अपेन इंस्टाग्राम अकाउंट पर राजकुमार राव और फिल्म की टीम के साथ तस्वीर साझा कर एक भावुक नोट लिखा है।
विज्ञापन
ज्योतिका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ की मशहूर अभिनेत्री ज्योतिका जल्द ही बॉलीवुड में अपना कमबैक करने के लिए तैयार हैं। अभिनेत्री ने अपनी कमबैक फिल्म 'श्री' की शूटिंग खत्म कर ली है। 'श्री' में ज्योतिका राजकुमार राव के साथ नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी है। 'श्री' का निर्देशन तुषार कर रहे हैं और इसके निर्माता निधि परमार हीरानंदानी हैं।

विज्ञापन


अभिनेत्री ज्योतिका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राजकुमार राव और फिल्म की टीम के साथ तस्वीर साझा कर एक भावुक नोट लिखा है। अभिनेत्री ने लिखा, 'भारी मन से मैंने श्री के लिए अपने हिस्से की शूटिंग कर ली है। मैंने अब तक जितने भी क्रू के साथ काम किया, ये सबसे अच्छे क्रू में से एक है। मुझे इस मीनिंगफुल सिनेमा का हिस्सा बनाने के लिए तुषार और निधि शुक्रिया। राज, मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं। बॉलीवुड में सबसे बेहतरीन में से एक के अभिनेता के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने मेरे लिए सम्मान की बात है। आपसे बहुत कुछ सीखा है और एक अभिनेता के रूप में जो मैं इस टीम से लेकर जा रही हूं वह है... ग्रोथ।'
Virat-Anushka: ऋषिकेश के आश्रम में अनुष्ठान में शामिल हुए विरुष्का, भंडारा कर संतों को कराया भोजन, तस्वीरें
विज्ञापन




अभिनेत्री के इस पोस्ट पर राजकुमार राव ने भी कमेंट किया है। राजकुमार ने लिखा, 'बहुत-बहुत धन्यवाद। इसमें सम्मान पूरी तरह से मेरा है। आप इतने शानदार कलाकार हैं। हम सब आपको याद करेंगे और इस खूबसूरत कहानी में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ इतना कुछ जोड़ने के लिए धन्यवाद। आपके साथ फिर से काम करने का इंतजार नहीं कर सकता।'
विज्ञापन

The Romantics: 'रोमांस किंग' की विरासत को नेटफ्लिक्स का सलाम, इस दिन रिलीज होगी यश चोपड़ा पर बनी डॉक्यूमेंट्री

बता दें कि ‘श्री’ दृष्टिबाधित उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला की बायोपिक है। इस फिल्म में अलाया एफ और शरद केलकर भी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, ज्योतिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'काथल: द कोर' में मलयालम सिनेमा के मेगास्टार ममूटी के साथ नजर आएंगी।
Ponniyin Selvan 2: 'पोन्नियिन सेलवन 2' की रिलीज डेट का हुआ एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें