फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आप मुझे रिप्लाई नहीं करते’, जुनैद खान की फैन के सवाल पर आमिर का रिएक्शन हुआ वायरल; बोले- ‘आपको क्या…’

Sat, 02 May 2026 12:44 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Junaid Khan and Aamir Khan: एक दिन की स्क्रीनिंग के वक्त एक फैन के सवाल पर आमिर के रिएक्शन ने सबको चौंका दिया। जानिए क्या है पूरा किस्सा। 

विज्ञापन
जुनैद खान और आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमिर खान और जुनैद खान इन दिनों ‘एक दिन’ फिल्म के लिए चर्चाओं में हैं। फिल्म 1 मई को रिलीज हो चुकी है। फिल्म की स्क्रीनिंग के वक्त एक फैन ने जुनैद से सवाल पूछा, जिसका जवाब आमिर ने काफी मजेदार अंदाज में दिया। उनका ये रिएक्शन अब चर्चा का विषय बन चुका है। जानिए उन्होंने क्या कहा। 

क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान एक फैन ने जुनैद खान से कहा कि वह खास तौर पर कोलकाता से उनकी फिल्म देखने आई हैं, क्योंकि वह उनकी बहुत बड़ी फैन हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वह जुनैद को कई बार मैसेज कर चुकी हैं, लेकिन उन्हें कभी जवाब नहीं मिला। इस बातचीत पर Aamir Khan का रिएक्शन सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े।

फैन ने कहा, ‘मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं। क्या आपको मैं याद हूं?’ इस पर जुनैद ने जवाब दिया, ‘हां, आप मेरे प्ले में आती हैं।’ फैन ने बताया कि उन्होंने जुनैद के सभी प्ले देखे हैं और वह कोलकाता से स्क्रीनिंग के लिए आई हैं। यह सुनकर आमिर खान ने कहा, ‘वाह!’

विज्ञापन

एक दिन के इवेंट में साई पल्लवी - फोटो : सोशल मीडिया

फैन के सवाल पर क्या बोले आमिर?
इसके बाद फैन ने कहा, ‘मैं आपको मैसेज करती रहती हूं, लेकिन आप जवाब नहीं देते। प्लीज मुझे रिप्लाई कर दीजिए।’ जुनैद कुछ जवाब देते, उससे पहले ही आमिर खान ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘वो मुझे रिप्लाई नहीं करता, आपको क्या करेगा।’ यह सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे।

ये भी पढ़ें- ‘शाहरुख खान ने राड़ा कर दिया’, शाहरुख खान के वानखेड़े विवाद पर पूर्व एसीपी का खुलासा; बताया पूरा मामला

'एक दिन' फिल्म के बारे में 
फिल्म 'एक दिन' का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है। ये साल 2016 की थाई फिल्म 'वन डे' का हिंदी रीमेक है। यह एक रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म है, जिसमें जुनैद खान और साई पल्लवी लीड रोल में हैं। इसे आमिर खान , मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। मूवी 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें