पापा अभी भी उम्मीद लगाए हुए हैं
जब उनसे पूछा गया कि आमिर खान इस बात को कैसे ले रहे हैं, तो जुनैद ने बताया कि आमिर अपने हर प्रोजेक्ट से बहुत इमोशनल रूप से जुड़ जाते हैं। उन्होंने कहा, ‘पापा अभी भी उम्मीद लगाए हुए हैं। इतने अनुभव के बाद भी फिल्मों का असर उन पर काफी होता है। लेकिन वो खुद को बिजी रखते हैं और फिर से काम में लग जाते हैं।’
आमिर खान, साई पल्लवी और जुनैद खान
- फोटो : सोशल मीडिया
नए प्रोजेक्ट से पहले नहीं लेते आमिर की राय
इंटरव्यू में जुनैद ने यह भी बताया कि अब वह किसी नए प्रोजेक्ट को साइन करने से पहले आमिर खान की राय नहीं लेते। उन्होंने कहा कि उन्होंने यह गलती फिल्म ‘एक दिन’ फिल्म के दौरान की थी।
जुनैद ने बताया कि उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई थी और उन्होंने सोचा कि एक बार अपने पिता की राय भी ले लें। लेकिन जैसे ही आमिर खान ने स्क्रिप्ट सुनी, उन्होंने खुद फिल्म प्रोड्यूस करने की इच्छा जाहिर कर दी।
आमिर खान प्रोडक्शन में काफी समय लेते हैं
जुनैद ने कहा, ‘पापा को स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई और उन्होंने कहा कि वो खुद इसे बनाना चाहते हैं। वो काफी इमोशनल हो गए थे क्योंकि उन्हें लगा कि आखिरकार उन्हें अपने बेटे के लिए फिल्म बनाने का मौका मिल रहा है।’ हालांकि, जुनैद ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि आमिर खान प्रोडक्शन में काफी समय लेते हैं।
ये भी पढ़ें- Seerat Kapoor: कौन हैं सीरत कपूर? फैन ने बताया 'अल्लू अर्जुन की प्रॉपर्टी' तो भड़कीं एक्ट्रेस, दिया ऐसा जवाब
उन्होंने कहा, ‘आमिर खान प्रोडक्शंस बहुत बड़ा बैनर है, वहां चीजों में समय लगता है। अगर पापा किसी प्रोजेक्ट को पसंद कर लें, तो फिर फिल्म बनने में तीन-चार या पांच साल भी लग सकते हैं। लेकिन मैं अभी अपने करियर की शुरुआत कर रहा हूं, इसलिए मुझे लगातार काम करना जरूरी है।’
एक दिन फिल्म के बारे में
एक दिन फिल्म 1 मई को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जुनैद खान और साई पल्लवी लीड रोल में नजर आए। फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पा रही है। फिल्म रिलीज के बाद से अभी तक टोटल नेट 4.25 करोड़ की ही कमाई कर पाई है।