फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए सुंदर हीरोइनों की बेटियों से

विज्ञापन
विज्ञापन
करिश्मा कपूर का रंग और आंखे उनकी यूएसपी रही हैं। जिससे ये कपूर बाला हॉलीवुड जैसी सेक्सी हीरोइनों का लुक देती थीं। करिश्मा को बॉलीवुड की सेक्सी हीरोइन का तमगा भी मिला था।
विज्ञापन


अब करिश्मा की बेटी समायरा भी बड़ा हो रही है। लेकिन अभी उसका चेहरा अपनी मां जैसा तो नहीं दिख रहा। समायरा के नैन-नक्श भी काफी साधारण ही नजर आते हैं। क्या ये बेटी अपनी मां की विरासत को आगे ले जा पाएगी।

जूही की बेटी में नहीं है उन जैसी खूबसूरती

अपनी कातिल मुस्कान से लाखों दिलों का चैन छीनने वाली जूही चावला आज भी काफी चुलबुली और सुंदर नजर आती हैं। जूही मेन्टेन भी हैं और हंसमुख भी।

लेकिन उनकी बेटी जान्हवी में अपनी मां जैसी खूबसूरती जरा भी नहीं दिख रही। जूही की बेटी का चेहरा काफी साधारण नजर आता है।

जान्हवी जूही की एक मात्र बेटी है। जूही के फैंस चाहते हैं कि उनकी बेटी भी पर्दे पर दिखे। तो क्या जाहन्वी अपनी मां जैसा जादू चला पाएंगी?

महिमा की बेटी अभी है छोटी

महिमा चौधरी के भी एक बेटी है। हालांकि उनकी बेटी अर्याना अभी काफी छोटी हैं लेकिन इस प्रतिभावान हीरोइन की बेटी भी फिल्मों में आना पसंद करे ये हो सकता है।
महिमा की बेटी की ये झलक आपको बताएगी कि क्या वह अपनी मां से मिलती हैं या नहीं?

क्या रवीना जैसी मस्ती दिखा पाएंगी रशा

रवीना टंडन भी एक बेटी की मां बन चुकी हैं। उनकी बेटी का नाम रशा है। रशा के चेहरे में रवीना की झलक है। आगे चलकर ये रवीना टंडन जैसी ही नजर आ सकती हैं।

वह अपनी मां जैसी मस्ती बॉलीवुड में बिखेर पाएंगी या नहीं ये तो आगे चलकर ही पता लग सकेगा।

श्रीदेवी जैसी सुंदर तो नहीं है उनकी बेटियां

हवा-हवाई श्रीदेवी के दीवाने की कमी आज भी नहीं है। इंगलिश-विंगलिश से जब श्री ने वापसी की तो उनको पहले जैसा ही प्यार मिला। श्री की अदाकारी के लोग कायल हैं।

श्रीदेवी का स्टारडम बॉलीवुड में हीरोज पर भी भारी पड़ा। अब इसी कारनामे की उम्मीद उनकी बेटियों से लगाई जा रही है। उनकी बड़ी बेटी जाहन्वी को तो फिल्म ऑफर की खबर भी आई थी।

लेकिन श्री की बेटियों में अपनी मां जैसी सुंदरता तो जरा भी नहीं दिखती। तो क्या ये मां जैसा रुतबा बॉलीवुड में हासिल कर सकती हैं?
विज्ञापन

आराध्या भी दिख रहीं है साधारण

खूबसूरती की मिसाल ऐश्वर्या रॉय बच्चन की बेटी आराध्या यूं तो पैपरेजी चाइल्ड में सबसे आगे रहीं। लेकिन आराध्या के नैन-नक्‍श अभी तक तो साधारण ही दिख रहे हैं।

वैसे आराध्या अभी काफी छोटी हैं इसलिए अभी कुछ कहा नहीं जा सकता लेकिन फिलहाल ऐश्वर्या जैसी खूबसूरती की झलक भर भी उनमें नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें