फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन नायिकाओं से अच्छी तो आपकी गर्लफ्रेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्मों के दौर में ऐसी अभिनेत्रियां आती रहीं हैँ जिनकी शक्ल-सूरत कहीं से भी एक्ट्रेस जैसी नहीं लगी है। ऐसे ज्यादातर मामले मॉडलों के हैं। इन मॉडलों के चेहरे फोटोजेनिक रहें लेकिन इनकी बॉडी लैंग्वेज या चेहरे के हाव-भाव कहीं से भी एक्ट्रेस जैसे नहीं रहे।
विज्ञापन


पिछले कुछ समय से जब से फिल्म बनाने की संख्या में तेजी आई है इन एक्ट्रेस की मानों बाढ़ सी आ गई है। साल बीतने के साथ यह आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

यह है एक प्रोड्यूसर की बेटी

यहां बात हो रही है बिट्टू बॉस फिल्म की। इस फिल्म की नायिका अमिता पाठक थीं। अमिता एक प्रोड्यूसर की बेटी हैँ। फिल्‍म में अमिता को देखकर हर बार यही लगता रहा कि इसे फिल्म की नायिका किसने बना दिया।

नौटंकी साला की एक्ट्रेस

पिछले साल रिलीज हुई फिल्‍म नौटंकी साला के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। फिल्म तो हिट रही लेकिन इसकी नायिका की चर्चा बिल्कुल नहीं हुई। पूजा साल्वी नाम की इस एक्ट्रेस में हीरोईन मटैरियल बिल्कुल भी नहीं दिखा।

कलयुग की नायिका

भट्ट कैंप की फिल्म कलयुग के साथ भी यही हुआ। इस फिल्म की नायिका स्माईली सूरी है। स्माईली, फिल्म ‌निर्देशक मोहित सूरी की बहन हैँ। फिल्म तो ठीक-ठाक चल गई लेकिन स्माईली का कहीं अता-पता भी नहीं चला।

रामू की खोज

अंतरा माली को राम गोपाल वर्मा की खोज माना जाता रहा है। दशकों को अंतरा माली में न तो एक्ट्रेस मटैरियल दिखा और न ही ऐक्टिंग। यह बात खुद रामू को भी समझ में आई लेकिन तब तक उनकी कई फिल्में फ्लॉप हो चुकी थीं।

सत्या 2 की नायिका

सत्या 2 की नायिका अंकिता सोती को देखकर भी यही लगा। अंकिता को देखकर लगा कि राम गोपाल वर्मा को दूसरी अंतरा माली मिल गई है। फिल्‍म तो फ्लॉप हुई ही अंकिता का भी कहीं अता-पता नहीं चला।
विज्ञापन

अब हार्टलेस की नायिका

शेखर सुमन अपने बेटे अध्ययन सुमन के लिए फिल्म बना रहे हैँ। हार्टलेस नाम की इस फिल्‍म में आरना अयाम नाम की नायिका हैं। फिल्‍म को ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि शेख्रर सुमन की फिल्म के साथ कॉस्टिंग भी कमजोर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें