बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला को हॉलीवुड में एंट्री मिल गई है। उन्होंने हॉलीवुड फिल्म 'द हंड्रेड फुट जर्नी' साइन की हैं। यह मूवी इसी नाम के किताब पर बन रही है। इस फिल्म के डायरेक्टर लैसे हॉलस्ट्रॉम हैं और इसके प्रोड्यूसर फेमस हॉलीवुड हस्ती स्टीवन स्पीलबर्ग हैं।
अब आप यह पूछेंगे कि आखिरकार बॉलीवुड की इस चुलबुली हीरोइन का हॉलीवुड फिल्म में हीरो कौन होगा? चलिए हम आपको यह बता ही देते हैं।
जूही इस फिल्म में फेमस बॉलीवुड एक्टर ओमपुरी की बीवी की भूमिका निभा रही हैं। 'द हंड्रेड फुट जर्नी' की शूटिंग इस समय मुंबई में हो रही है। इस फिल्म की कहानी एक भारतीय परिवार के इर्द-गिर्द गूमती है जो एक छोटे से गांव से निकलकर फ्रांस में शिफ्ट होते हैं। वहां वह एक रेस्टोरेंट चला रहे होते हैं जिसके ठीक सामने एक फ्रेंच रेस्टोरेंट हैं। यह फ्रेंच रेस्टोरेंट मैडम मेलोरी का है।
आमने-सामने रेस्टोरेंट की वजह से भारतीय परिवार और मैडम मेलोरी के बीच झगड़ा शुरू हो जाता है। इसके बाद क्या होता है, यह जानने के लिए फिल्म देखनी पड़ेगी।
मैडम मेलोरी की भूमिका हेलेन मिर्रेन निभा रही हैं। यह फिल्म जिस किताब पर बनी है उसके लेखक रिचर्ड सी मोरैस हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर स्टीवन स्पीलबर्ग हॉलीवुड ही नहीं, दुनियाभर में अपनी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। ये वही डायरेक्टर-प्रोड्यूसर स्टीवन स्पीलबर्ग हैं जिन्होंने जुरासिक पार्क, सिंडलर्स लिस्ट और सेविंग प्राइवेट रेयन जैसी फिल्में बनाई हैं।
फिल्म 8 अगस्त 2014 को रिलीज होगी। अब देखना है कि जूही पहली हॉलीवुड फिल्म में क्या कमाल दिखाती हैं।