कुछ वक्त पहले सलमान खान का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। इसमें वह जूही चावला की तारीफ करते नजर आ रहे थे। साथ ही उन्होंने यह खुलासा भी किया कि उन्होंने एक्ट्रेस से शादी करने के लिए उनके पिता से बात की थी। लेकिन, उन्होंने मना कर दिया था। अब इस मामले पर जूही चावला का रिएक्शन सामने आया है।