फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jugjugg Jeeyo: 'द पंजाबन सॉन्ग' पर पापा डेविड धवन संग जमकर थिरके वरुण, वीडियो देख आप भी कहेंगे 'क्या बात है'

Sun, 29 May 2022 05:56 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अभिनेता अपने पिता डेविड धवन के साथ जमकर थिरक रहे हैं। 
विज्ञापन
नाच पंजाबन गाना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म 'जुग जुग जियो' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म के ट्रेलर के बाद इसका गाना 'द पंजाबन सॉन्ग' भी रिलीज हो गया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। इस गाने में वरुण धवन, कियारा आडवाणी, नीतू कपूर और अनिल कपूर जमकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, अब वरुण धवन ने इसी गाने पर अपने पापा डेविड धवन के साथ डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो फैंस के बीच खूब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि वरुण कैमरे की ओर देखकर डांस कर रहे होते हैं, तभी डेविड धवन सामने आकर अपने बेटे को हटा देते हैं और खुद डांस करने लगते हैं। इसके बाद दोनों इस गाने का हुक स्टैप करते हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस इस वीडियो पर कमेंट कर दोनों की खूब तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने इस वीडियो पर हार्ट का इमोटिकॉन भेजा है और कुछ लोगों ने फायर का इमोजी शेयर किया है। 
 

'जुग जुग जियो' 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म के इसी गाने को लेकर बीते दिनों काफी हंगामा हो चुका है। पाकिस्तान सिंगर अबरार उल हक ने गाने के कॉपीराइट को लेकर करण जौहर को जमकर सुनाया था। इतना ही नहीं, सिंगर ने करण जौहर पर लीगल एक्शन लेने की बात भी की थी। हालांकि, इस पूरे मामले पर टी-सीरीज ने भी अपनी तरफ से सफाई देते हुए कहा कि उनके पास इस गाने को अपनी फिल्म में लेने के सारे लीगल राइट्स हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें