फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala Film Awards: बॉलीवुड बनाम साउथ विवाद के बीच इस मलयालम अभिनेता को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, देखिए पूरी लिस्ट

Sat, 28 May 2022 11:17 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

केरल फिल्म पुरस्कार 2021 के विजेताओं की लिस्ट सामने आ गई है। इस बार बीजू मेनन और जोजू जॉर्ज ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड हासिल किया है और रेवती बेस्ट एक्ट्रेस रही हैं। 
विज्ञापन
kerala film awards 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार को केरल राज्य फिल्म पुरस्कार के 52वें संस्करण के विजेताओं की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट की घोषणा केरल के सांस्कृतिक, मत्स्य पालन और युवा मामलों के मंत्री साजी चेरियन ने की है और 52वें संस्करण की जूरी का नेतृत्व फिल्म निर्माता-पटकथा लेखक सईद अख्तर मिरसा कर रहे थे। इस बार लोकप्रिय अभिनेता बीजू मेनन और जोजू जॉर्ज को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है। वहीं, बेस्ट अभिनेत्री रेवती रही हैं। 

विज्ञापन


जूरी के अध्यक्ष सईद अख्तर मिर्जा ने कहा कि वह हमेशा से मलयालम फिल्मों के बहुत बड़े प्रशंसक रहे हैं। देश में कहीं भी आपके पास इतनी विविधता नहीं है। यहां फिल्मों में हर चीज में  विविधता है। मैंने अभी फिल्में देखने का आनंद लिया है और यह एक अच्छा अनुभव है।

यहां देखें विजेताओं की लिस्ट
 
कैटेगरी   विजेता
सर्वेश्रेष्ठ फिल्म अवसु व्योहम
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक  दिलीप पोथन (जोजिक के लिए)
सबसे लोकप्रिय फिल्म पुरस्कार हृदयम
सर्वश्रेष्ठ कैमरामैन मधु नीलकंदन (चुरुली के लिए)
सर्वश्रेष्ठ डेब्यू फिल्म निर्माता कृष्णेंदु कलेश (प्रेपेडा के लिए)
सर्वश्रेष्ठ गायक प्रदीप कुमार (मिन्नल मुरली के लिए)
सर्वश्रेष्ठ पोशाक डिजाइनर प्रदीप कुमार (मिन्नल मुरली के लिए)
सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेत्री उन्निमय प्रसाद (जोजी के लिए)
सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेता सुमेश मूर (कला के लिए)
विज्ञापन
विज्ञापन





 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें