फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन में खत्म हुई 'जुड़वां 2' की शूटिंग, जैकलीन ने शेयर की तस्वीर

Fri, 19 May 2017 04:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
जुड़वां 2
विज्ञापन
इन दिनों वरुण धवन, तापसी पन्नू, जैकलीन फर्नांडिस फिल्म 'जुड़वां 2' की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। कुछ दिन पहले इसकी शूटिंग लंदन में चल रही थी लेकिन अब खबर है कि इसका लंदन शेड्यूल खत्म हो चुका है। जल्द ही फिल्म की टीम मुंबई लोटने वाली है।
विज्ञापन


जैकलीन ने इंस्टाग्राम पर वरुण धवन के साथ एक फोटो शेयर की है जिसमें वो पुलिस की कैप लगाए हुई हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'जुड़वां 2' का लंदन शेड्यूल खत्म हुआ।' 

गुरुवार को वरुण धवन ने तापसी के साथ एक सेल्फी शेयर की थी जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'तापसी के साथ लंदन में आखिरी दिन। मेरे पास घर जाने से पहले कुछ दिन और हैं। यहां शूटिंग करने में बहुत मजे आए क्योंकि सिर्फ मैं ही 'जुड़वां 2' की सबसे अच्छी टीम के साथ काम कर रहा था जो मुझे किसी भी समस्या के बारे में पता नहीं चलने देती थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


'जुड़वां 2' डेविड धवन डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म 1997 में आई 'जुड़वां' का सीक्वल है। इसमें सलमान खान थे। 'जुड़वां 2' 29 सितम्बर को रिलीज होगी।
    Judwaa 2 London schedule wrap!!! #daviddhawan❤️ @varundvn @nadiadwalagrandson 💃🏻💃🏻💃🏻 #familia A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143) on May 19, 2017 at 1:46am PDT
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें