फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aparshakti Khurana: एक व्यक्ति की सलाह पर रो पड़े थे अपारशक्ति खुराना, टूट गया था एक्टर का मनोबल

Fri, 05 May 2023 08:56 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अपारशक्ति को एक व्यक्ति ने किसी से भी बात न करने की सलाह दी थी, जिसके चलते वह घर आकर थोड़ा रोए थे। 
विज्ञापन
अपारशक्ति खुराना - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर अपारशक्ति खुराना हाल ही में सीरीज जुबली में नजर आए थे। इस सीरीज में उन्होंने बिनोद दास उर्फ मदन कुमार की भूमिका अदा की थी। सीरीज में एक्टर की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ हुई है। हालांकि बॉलीवुड में चीजें उनके लिए इतनी आसान नहीं थी। एक्टर ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में शुरुआती दिन उनके काफी मुश्किल थे।

विज्ञापन

अपारशक्ति खुराना - फोटो : social media
एक सलाह के चलते रो पड़े थे अपारशक्ति
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान अपारशक्ति ने बताया कि मैं किसी के साथ अपनी बातों को साझा कर रहा था कि जीवन को थोड़ा आगे कैसे ले जाया जा सकता है। उसने मुझसे कहा कि बड़ी मुश्किल होगी तेरे लिए। मैंने पूछा कि ऐसा क्यों है, उन्होंने कहा कि मुझसे संपर्क किया जा सकता है। उस व्यक्ति ने मुझे किसी से भी बात न करने की सलाह दी थी, जिसके बाद मैं घर वापस आया और थोड़ी देर रोया, क्योंकि मुझे लगा कि यह मेरे जीवन का वन प्लस पॉइंट है। मैं काफी भावुक हो गया था। मैं शारीरिक और मानसिक रूप से बातचीत में प्रेजेंट रहता हूं जो कि मेरे प्लस पॉइंट है। मैं कभी भी वो नहीं बनना चाहता था जो यहां पर सिर्फ शारीरिक तौर पर है और मानसिक तौर पर कहीं और है, और यह मेरे लिए काफी जरूरी था। 

The Kerala Story Review: अदा शर्मा की रोंगटे खड़े कर देने वाली अदाकारी, केरल की युवतियों की दर्दनाक दास्तां
विज्ञापन

अपारशक्ति खुराना - फोटो : social media
किसी से भी लाइफ को लेकर चर्चा कर सकते हैं अपारशक्ति
एक्टर ने आगे कहा कि अगर मैं किसी से बात कर रहा हूं या फिर किसी के साथ बैठा हूं, तो उस समय मेरे लिए यह सबसे जरूरी बातचीत होगी। मैं किसी बिल्डिंग के सुरक्षा गार्ड से बात कर सकता हूं और उसके साथ लाइफ को लेकर चर्चा कर सकता हूं और मुझे इस तरह की चीजें पसंद हैं। मेरा इसमें किसी भी तरह का सेल्फिश इरादा नहीं है। यह सिर्फ ऐसा है कि मुझे वह व्यक्ति काफी दिलचस्प और दिल का अच्छा लगा। मैंने उन्हें एक या दो चीजें सीखने के लिए काफी सरल महसूस किया था, जिसके कारण मैं उनसे दो घंटे तक बात करता रहा था। 

जुबली में अपारशक्ति की परफॉर्मेंस की हुई तारीफ
आपको बता दें कि अपारशक्ति हाल ही में सीरीज जुबली में अदिति राव हैदरी के साथ नजर आए थे। सीरीज को लोगों की काफी तारीफ मिली। वहीं, एक्टर को भी उनके अभिनय के लिए खूब सराहा गया था। 

Sara Ali Khan: स्विमिंग पूल में सारा अली खान के साथ कौन था शख्स? तस्वीर से सुर्खियों में आईं अभिनेत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें