अदिती राव हैदरी विक्रमादित्य मोटवानी की वेब सीरीज 'जुबली' में सुमित्रा कुमारी की भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं। अपना फर्स्ट लुक साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, 'पेश कर रही हूं सुपरस्टार सुमित्रा कुमारी जिनकी आकर्षक सिल्वर स्क्रीन लाइफ में सब कुछ था, लेकिन फिर भी कुछ भी ऐसा नहीं था, जो वास्तविक जीवन में मायने रखता हो! 7 अप्रैल से नई सीरीज।' अदिति राव हैदरी के अलावा, सीरीज में प्रसेनजीत चटर्जी, अपारशक्ति खुराना, वामिका गब्बी, सिद्धांत गुप्ता, नंदीश संधू और राम कपूर जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।