फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जय लव कुश' में 'ट्रिपल रोल' के लिए Jr. NTR ने इस्तेमाल किए 70 कास्ट्यूम

Mon, 18 Sep 2017 04:54 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
जय लव कुश का पोस्टर - फोटो : NTR Arts
विज्ञापन
जिन साउथ इंडियन मूवीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उनमें से एक है जूनियर एनटीआर की 'जय लव कुश'। ये फिल्म 21 सितंबर को सिनेमाघरों में आ रही है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर ट्रिपल रोल कर रहे हैं, जो अलग अलग मिजाज के हैं। खबरें सामने आ रही हैं कि इस फिल्म के जूनियर एनटीआर ने 10 या 20 नहीं, बल्कि पूरे 70 कास्ट्यूम इस्तेमाल किए हैं।
विज्ञापन


NTR Jr. की 'जय लव कुश' को U/A सर्टिफिकेट, 21 सितंबर को होगा ट्रिपल धमाका

कास्ट्यूम्स को लेकर ये खुलासा 'जय लव कुश' में जूनियर एनटीआर की हीरोइन राशि खन्ना ने किया। इस फिल्म में राशि खन्ना के साथ ही निवेता थॉमस लीड रोल में हैं। वहीं, रॉनित रॉय 'जय लव कुश' से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं।

इन तेलुगु एक्टर्स की पॉपुलैरिटी के आगे बौने नजर आते हैं बॉलीवुड के सुपरस्टार

तेलुगु बिग बॉस के सेट पर इस फिल्म के लीडिंग एक्टर प्रोमोशन के लिए गए थे। इस शो को खुद जूनियर एनटीआर ही होस्ट कर रहे हैं, जिन्होंने तेलुगु बिग बॉस से टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा है। इस शो के प्रोमोशन के दौरान राशि खन्ना ने बताया कि जूनियर एनटीआर ने अपने रोल में खुद को रंगने के लिए पूरे 70 कास्ट्यूम इस्तेमाल किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हैरान हैं हीरोइनें

राशि और निवेता ने कहा कि वो दोनों ही जूनियर एनटीआर की लगन को देखकर हैरान हैं। निवेता ने कहा कि एक साथ फिल्म में 3 रोल करना और सभी के मिजाज अलग हो। ये बेहद मुश्किल काम है और ऐसा सिर्फ तारक(एनटीआर) ही कर सकते हैं। 

जूनियर एनटीआर की फिल्म 'जय लव कुश' 21 सितंबर को सिनेमाघरों में आ रही है। इसका मुख्य मुकाबला अगले सप्ताह ही आने वाली महेश बाबू की 'स्पाइडर' से होगा। अब ये बॉक्स ऑफिस के नतीजे बताएंगे कि एनटीआर जूनियर और महेश बाबू में कौन किस पर भारी पड़ता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें