फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JR NTR New Film: जूनियर एनटीआर की नई मेगा बजट फिल्म की घोषणा, मोशन पोस्टर हुआ रिलीज

Fri, 20 May 2022 09:38 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'आरआरआर' के बाद अब अभिनेता जूनियर एनटीआर की नई फिल्म की घोषणा भी हो चुकी है। फिल्म का मोशन पोस्टर NTR30 के नाम से जारी किया गया है।
विज्ञापन
NTR30 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता जूनियर एनटीआर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में उनकी नई फिल्म की घोषणा होना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैा मेकर्स की तरफ से फिल्म का मोशन पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है। जिसे देखने से ही पता चल रहा है कि एनटीआर की ये फिल्म भी एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर होगी। अपने चहेते स्टार की इस फिल्म को लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


NTR30 लॉन्च
फिल्म के मेकर्स की तरफ से जूनियर एनटीआर की नई फिल्म की जानकारी बहुत ही दिलचस्प तरीके से दी गई है। भले ही फिल्म का नाम सामने न आया हो लेकिन फिल्म का मोशन पोस्टर NTR30 के नाम से जारी किया गया है। एनटीआर की इस नई फिल्म को कोरटाला शिवा द्वारा निर्देशित किया जाएगा। यह दूसरी बार होगा जब अभिनेता एनटीआर और कोरटाला साथ काम करेंगे। इससे पहले साल 2016 में आयी फिल्म 'जनता गैराज' को भी कोरटाला शिवा ने ही निर्देशित किया था और फिल्म सफल रही थी।

मेगा बजट होगी फिल्म
जूनियर एनटीआर की फिल्म को सुधाकर मिक्कीलिनेनी और हरि कृष्णक द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा जबकि नंदमुरी कल्याण राम द्वारा प्रेसेंट की जाएगी। यह एक मेगा बजट पैन इंडिया फिल्म होगी। फिलहाल अभी फिल्म की रिलीज या स्टार कास्ट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें