फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्या होगा इस फिल्म का नाम?

Fri, 01 Nov 2013 08:29 AM IST
अमर उजाला,मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
जोया अख्तर की नई फिल्म की चर्चा एक अरसे से हो रही है, लेकिन इसके टाइटल को लेकर अभी तक असमंजस बना हुआ है। जोया की समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर उनकी नई फिल्म का नाम क्या हो?
विज्ञापन


इसकी वजह यह बताई जा रही है कि उनकी फिल्म की कहानी में लगातार फेरबदल हो रहा है। इसी वजह से जोया के अपने पार्टनर प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी के साथ क्रिएटिव मतभेद गहरा रहे हैं।

जोया की यह फिल्म अगले साल अप्रैल माह में फ्लोर पर जाने वाली है, लेकिन स्क्रिप्ट की दिक्कत अभी तक सामने है।

दरअसल जोया की इस फिल्म में लीक से हटकर कहानी है। इस बार वे भाई और बहन के संबंधों को एक नए एंगल से दर्शाने जा रही हैं। अपने साथी प्रोड्यूसर से मतभेद की वजह भी यही है।
विज्ञापन


वाकई क्या बड़े परदे पर भाई बहन के स्नेहिल संबंधों की कहानी दर्शकों को आकर्षिक कर पाएगी? इस बारे में सूत्रों का कहना है कि इसमें सिर्फ भाई और बहन का ही संबंध नहीं दिखाया जा रहा है, बल्कि साथ में एक लव स्टोरी भी है।

बता दें कि पहले जोया ने अपनी इस फिल्म के लिए चचेरे भाई बहन करीना कपूर और रणबीर कपूर को एप्रोच किया था, लेकिन उनके रुचि न लेने की वजह से प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह को लिया गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी और डिंपल कपाडिय़ा में से किसी एक हीरोइन को भी कास्ट किया जाना है।

अब जोया को डर सताने लगा है कि उन्होंने ज्यादा देर की, तो फिल्म के लिए साइन किए गए कलाकार करीना और रणबीर की तरह ही मुंह मोड़ सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें