फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jolly LLB 3 Screening: अक्षय-अरशद और सौरभ शुक्ला की तिकड़ी ने जमाया रंग, स्क्रीनिंग में शामिल हुए कई सितारे

Thu, 18 Sep 2025 11:36 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शुक्रवार को अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला की फिल्म ‘जाॅली एलएलबी 3’ रिलीज हो रही है। गुरुवार को फिल्म की स्क्रीनिंग मुंबई में हुई। इसमें फिल्म स्टार कास्ट और बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए।
विज्ञापन
'जॉली एलएलबी 3' की स्क्रीनिंग - फोटो : इंस्टाग्राम@Filmfare
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमेडी और सोशल मैसेज समेट अक्षय कुमार, अरशद वारसी की फिल्म ‘जाॅली एलएलबी 3’ कल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म की स्क्रीनिंग में कौन-कौन शामिल हुआ जानिए। 

विज्ञापन


अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला का मस्ती भरा अंदाज दिखा 
फिल्म ‘जाॅली एलएलबी 3’ की स्क्रीनिंग पर फिल्म के लीड एक्टर्स अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला मस्ती करते दिखे। तीनों ने साथ में फनी फोटोज पोज पैपराजी को दिए। आपस में भी तीनों मस्ती-मजाक करते नजर आए। 
 


अमृता राव पति संग इवेंट में शामिल हुईं  
फिल्म की स्क्रीनिंग पर अमृता राव भी मौजूद थीं। वह अपने पति के साथ इवेंट में शामिल हुईं। बताते चलें कि वह इस सीरीज की पहली फिल्म में अरशद वारसी के किरदार की लवर बनी थीं। 'जॉलीएलएलबी 3' में भी वह अहम किरदार निभा रही हैं। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन

महिमा चौधरी के बच्चों को भी इवेंट में देखा गया 
फिल्म 'जाॅलीएलएलबी 3' के स्क्रीनिंग इवेंट में महिमा चौधरी के बच्चों को भी देखा गया। वह एक सीनियर एक्टर के पैर छूते हुए नजर आए।
   

ये खबर भी पढ़ें: Jolly LLB 3: 'हमारी फिक्र मत करिए', बॉम्बे हाईकोर्ट ने 'जॉली एलएलबी 3' के खिलाफ दायर हुई याचिका को किया खारिज 

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार भी
सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित ‘जॉली एलएलबी 3’ की कहानी किसानों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में अक्षय और अरशद ने वकील जॉली का किरदार ही निभाया है। फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अलावा सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, अमृता राव, गजराज राव और सीमा बिस्वास जैसे एक्टर्स भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें