कान फिल्म फेस्टिवल में होगा ‘अम्मा अरियान’ का प्रीमियर
79वें कान फिल्म फेस्टिवल में फिल्म निर्देशक रहे जॉन अब्राहम की चर्चित मलयालम फिल्म ‘अम्मा अरियान’ का शनिवार को वर्ल्ड प्रीमियर होगा। 1986 में बनी इस फिल्म को 4के तकनीक से रिस्टोर किया गया है। इस साल यह फिल्म कान फिल्म फेस्टिवल के क्लासिक्स सेक्शन में चुनी गई अकेली भारतीय फीचर फिल्म है।
फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन (मुंबई) द्वारा रिस्टोर इस फिल्म की स्क्रीनिंग 16 मई को बुनुएल थिएटर में होगी। इस प्रीमियर के दौरान हेरिटेज फाउंडेशन के फाउंडर और डायरेक्टर शिवेन्द्र सिंह डूंगरपुर, एक्टर जॉय मैथ्यू, सिनेमैटोग्राफर वेणु और एडिटर बीना पॉल मौजूद रहेंगे।