दर्शकों को कहा शुक्रिया
हाल ही में एक बातचीत के दौरान हर्षवर्धन ने कहा, 'मैं ज्यादा से ज्यादा काम करना चाहता हूं। मैं इस बात से बेहद खुश हूं कि एक आउटसाइडर होने के बावजूद मुझे टी-सीरीज, जॉन अब्राहम, संजय गुप्ता, बिजॉय नंबियार के साथ काम करने का मौका मिला है।' हर्षवर्धन का कहना है कि 'बतौर एक्टर मैं खुशकिस्मत हूं, क्योंकि शुरुआती दो हिंदी फिल्में न चलने के बावजूद मुझे अच्छे मौके मिलते रहे। इसका श्रेय दर्शकों को जाता है। उन्हीं की बदौलत मुझे अवसर मिल रहे हैं।' हर्षवर्धन राणे को उम्मीद है कि दर्शक 'तारा वर्सेज बिलाल' को भी खूब प्यार देंगे।
Kareena Kapoor Diwali Bash: सिंपल लुक में भी खूबसबूरत लगीं करिश्मा, पार्टी में नहीं नजर आए रणबीर और आलिया
फैमिली ड्रामा होगी फिल्म!
बता दें कि इस फिल्म में हर्षवर्धन बिलाल की भूमिका निभाते नजर आएंगे। अपनी फिल्म 'तारा वर्सेज बिलाल' को लेकर हर्षवर्धन राणे का कहना है, 'मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस फिल्म को देखेंगे और उन्हें पसंद आएगी। इससे मुझे दोबारा कई फायदे होने वाले हैं। सबसे बड़ी बात कि मुझे बैंकेबल एक्टर बनने में मदद मिलेगी।' बिलाल का कहना है, 'मैं ऐसे किरदार निभाना चाहता हूं, जो दर्शकों का दिल जीत सकें।' बता दें कि हर्षवर्धन की यह आगामी फिल्म पारिवारिक प्रेम और महत्व को दर्शाती है।
सोनिया राठी के साथ आएंगे नजर
बता दें कि हर्षवर्धन राणे ने 'लेफ्ट राइट लेफ्ट' जैसे चर्चित टीवी शो के जरिए अपने एक्टिंग डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने तेलुगू फिल्म अनामिका में नयनतारा के साथ स्क्रीन शेयर की। इसके बाद 2006 में हर्षवर्धन ने रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'सनम देरी कसम' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उन्हें 'तैश' और 'हसीन दिलरुबा' जैसी फिल्मों के लिए भी जाना जाता है। फिल्म 'तारा वर्सेज बिलाल' की बात करें तो इसमें हर्षवर्धन राणे के साथ सोनिया राठी भी स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।
Urfi Javed: सड़क पर छोटे कपड़े पहने उर्फी जावेद ने लगाई दौड़, एक्ट्रेस की ऐसी हालत देख चकराया फैंस का सिर