जॉन अब्राहम अपने करियर में दूसरी बार फुटबॉलर के रोल में दिखेंगे। ये फिल्म एक यूरोपीय फिल्म की रीमेक होगी, जिसमें दर्शकों को ध्यान में रखते हुए कुछ बदलाव भी किए जाएंगे। जॉन अब्राहम अभी अपनी आने वाली फिल्म ‘परमाणु’ में व्यस्त हैं, पर इसके तुरंत बाद ही फुटबॉलर के तौर पर फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे।
जॉन अब्राहम अब 44 साल के हो चुके हैं, पर फुटबॉल को लेकर उनका जुनून कुछ ऐसा है कि खुद भी फुटबॉल टीम के मालिक बन चुके हैं। जॉन ‘धन धना धन गोल’ फिल्म में भी फुटबॉलर का किरदार निभा चुके हैं। उनके साथ अरसद वारसी भी अहम भूमिका में थे।
टाइगर को आ रही है इस एक्शन स्टार की याद, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर
जॉन अब्राहम ने कहा कि हमारी इंडस्ट्री में फुटबॉल को लेकर लोगों में जागरुकता कम है। इस मामले में मैं बाकियों से ज्यादा जानकारी रखता हूं और फुटबॉल को लेकर क्रेजी भी हूं।
जॉन अब्राहम ने कहा कि फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म की कहानी असली फुटबॉलर की जिंदगी पर बेस्ट है। इस फिल्म का प्रोड्यूशर भी मैं ही हूं।
'परमाणु' का पोस्टर रिलीज
उन्होंने कहा कि इसकी ऑफिसियल कंफर्मेशन जल्द ही की जाएगी। पहले परमाणु फिल्म रिलीज हो जाए। फिल्म ‘परमाणु’ पोखरण-2 पर बेस्ड है। इस फिल्म में डायना पेंटी और बोमन ईरानी भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।