जॉन अब्राहम ने बिपाशा बसु के साथ अपनी लव-लाइफ को भले ही लोगों के सामने खुला रखा, परंतु बैंकर पत्नी प्रिया रुंछल के साख शादीशुदा जिंदगी की बातें वह छुपा रखते हैं। इसके बावजूद पिछले दिनों खबरें थीं कि दोनों के जीवन में कुछ उठा-पटक चल रही है।
एनआरआई प्रिया पति के साथ ज्यादा नहीं रहती हैं और दोनों के बीच लांग-डिस्टेंस-रिलेशनशिन है। दोनों समय-समय पर एक दूसरे से मिलते रहते हैं।
शादी के बाद से जॉन ने अपनी पत्नी को हमेशा मीडिया से दूर रखा और विवाह संबंधी सवालों के भी जवाब नहीं दिए। पिछले दिनों एक फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर भी वह प्रिया के बारे में मीडिया के सवाल को टाल गए।