जॉन अब्राहम इन दिनों फिल्म 'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। हाल ही में इसका पोस्टर रिलीज किया गया था जिसमें नक्शे के पीछे जॉन का चेहरा नजर आ रहा था। अब मेकर्स ने जॉन की एक नई फोटो रिलीज की है। इसमें वो आर्मी मैन के लुक में नजर आ रहे हैं।
फिल्म में लीड रोल में जॉन अब्राहम के साथ डायना पेंटी भी नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही इस फिल्म में बोमन ईरानी भीअहम किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म को अभिषेक शर्मा डायरेक्ट करेंगे। ये फिल्म पोखरण परमाणु परीक्षण पर बन रही है। फिल्म 8 दिसंबर को रिलीज होगी।
बता दें कि इससे पहले जॉन 'फोर्स 2' फिल्म में एसीपी के किरदार में नजर आए थे।