फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने खत्म की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के पहले शेड्यूल की शूटिंग, लौटे घर

Wed, 28 Jun 2017 06:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
विज्ञापन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने माल्टा में अपनी आगामी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के पहले चरण की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने इसकी जानकारी ट्विटर पर देते हुए लिखा,'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग का अपना पहला हिस्सा पूरा करने के बाद अब यात्रा कर रहा हूं।'
विज्ञापन


उन्होंने अपने ब्लॉग पर लिखा, "ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' फिल्म की यूनिट के कुछ सदस्य मेरे पास इकट्ठा हुए। मैं शॉक्ड हो गया कि ये क्या हो गया। मैंने कुछ गलत घटने का अनुभव किया। वे सभी शांत खड़े थे..मैं शंका में था..उनको देख रहा था..तभी भारी भीड़ में से निर्देशक आते हैं और कहते हैं , ''मिस्टर बच्चन आपके पहले चरण की शूटिंग खत्म हुई''।

फिलहाल, इस फिल्म के स्टार्स माल्टा में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इसमें आमिर खान, कैटरीना कैफ और 'दंगल' से चर्चा में आईं अभिनेत्री फातिमा सना शेख भी हैं। यशराज फिल्म्स बैनर तले बन रही इस फिल्म में आमिर खान और अमिताभ बच्चन पहली बार साथ नजर आएंगे हैं। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने फिल्म की शूटिंग के लिए रवाना होते समय भी अपनी फोटोज शेयर किए थे। 
  T 2469 - Back to base .. travelling now after completion of my first schedule of TOH ..! pic.twitter.com/5zwgc5eGzK — Amitabh Bachchan (@SrBachchan) June 28, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें