फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

John Abraham: जॉन अब्राहम ने किया अपनी नई फिल्म 'तेहरान' का एलान, इस दिन होगी रिलीज

Tue, 22 Feb 2022 02:42 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक्शन से भरपूर जॉन अब्राहम की नई फिल्म तेहरान जल्द आने वाली है। जॉन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म का पोस्टर शेयर करके इस बात की जानकारी दी है।
विज्ञापन
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काफी दिनों के बाद जॉन अब्राहम अपनी एक के बाद एक एक्शन फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। जॉन ने अपनी नई फिल्म तेहरान का एलान कर दिया है। ये एक्शन से भरपूर थ्रिलर फिल्म होगी। इससे पहले भी जॉन कई एक्शन फिल्मों दमदार अभिनय करते दिख चुके हैं। अब वह फिर से अपने उसी अवतार में दिखाई देंगे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया है।

विज्ञापन


तेहरान के अलावा भी  जॉन कई बड़ी फिल्में कर रहे हैं
पोस्टर शेयर करते  हुए जॉन ने लिखा है, गणतंत्र दिवस 2023 पर एक्शन फिल्म के लिए तैयार हो  जाइए। ये मेरी अगली थ्रिलर फिल्म है। तेहरान के डायरेक्टर अरुण गोपलर हैं और जॉन इसमें लीड  रोल निभाएंगे। जॉन की ये फिल्म सत्य घटना पर आधारित है।  तेहरान के अलावा जॉन के पास और भी कई बड़ी फिल्में हैं। इस साल जॉन की 3 बड़ी फिल्मों के रिलीज होने की संभावना है, जिनमें अटैक, एक विलेन 2 और पठान जैसी फिल्में शामिल हैं।

मैडॉक फिल्म्स का है प्रोडक्शन
मैडॉक फिल्म्स ने इसका प्रोडक्शन किया है। इससे पहले मैडॉक्स ने बदलापुर, स्त्री, बाला, मिमी जैसी कुछ यादगार ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं हैं। ये अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने में कभी असफल नहीं हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें