फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

John Abraham: जॉन अब्राहम ने 'फोर्स' के 14 साल पूरे होने का मनाया जश्न, पूछा खास सवाल

Tue, 30 Sep 2025 04:09 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

14 years of Force: जॉन अब्राहम ने 2011 में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'फोर्स' के 14 साल पूरे होने का जश्न मनाया। जॉन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म को लेकर एक खास पोस्ट शेयर किया है।
विज्ञापन
जॉन अब्राहम - फोटो : इंस्टाग्राम@thejohnabraham
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने अपनी 2011 की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'फोर्स' के 14 साल पूरे होने का जश्न मनाया। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म का एक शानदार पोस्टर शेयर किया। इस पोस्ट के साथ जॉन ने एक खास सवाल भी पूछा।
विज्ञापन

 

जॉन का पोस्ट
जॉन अब्राहम ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म 'फोर्स' को लेकर एक खास पोस्ट शेयर किया है। जॉन ने यह पोस्ट फिल्म 'फोर्स' की रिलीज के 14 साल पूरे होने पर किया है। जॉन ने फिल्म 'फोर्स' से ही अपना एक पोस्टर शेयर किया। इस पोस्टर में जॉन सिक्स-पैक, डेनिम और धूप का चश्मा पहने दिख रहे हैं। उनके शरीर पर टैटू हैं और साथ ही एक बंदूक भी दिखाई दे रही है। इस पोस्ट के साथ जॉन ने कैप्शन में लिखा, 'फोर्स के 14 साल... आगे क्या...'। जॉन के इस कैप्शन ने फैंस में उत्साह बढ़ा दिया। 

फैंस के कमेंट्स
जॉन की इस पोस्ट ने फैंस के बीच फिल्म 'फोर्स' को लेकर अधिक उत्साह बढ़ा दिया है। इसलिए जॉन के कई फैंस उनसे 'फोर्स 3' की डिमांड कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'फोर्स 3 लाओ', एक और फैन ने लिखा, 'फोर्स 3 की घोषणा करो', एक और फैन ने लिखा, 'फोर्स हमेशा खास रहेगी', एक और फैन ने लिखा, 'उन दिनों यह मेरा वॉलपेपर हुआ करता था', एक और फैन ने लिखा, ' फोर्स से प्यार है, फोर्स 3 का इंतजार नहीं कर सकते...शुभकामनाएं।'

यह भी पढ़ें: Jannat Zubair Rahmani: शूरा के बेबी शावर शामिल हुईं जन्नत जुबैर, पार्टी से सामने आईं सलमान-अरबाज की तस्वीरें
विज्ञापन

फिल्म 'फोर्स' के बारे में
'फोर्स' 2003 की तमिल फिल्म 'काखा काखा' का रीमेक है, जिसे निशिकांत कामत ने निर्देशित और रितेश शाह ने लिखा था। फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ विद्युत जामवाल, जेनेलिया डिसूजा, राज बब्बर, मुकेश ऋषि जैसे कलाकार थे। संगीत हैरिस जयराज और ललित पंडित ने दिया, जबकि समीर फतेरपेकर ने बैकग्राउंड म्यूजिक बनाया। सिनेमैटोग्राफी अयानंका बोस और संपादन आरिफ शेख ने किया। फिल्म 30 सितंबर, 2011 को रिलीज हुई थी और 2016 में इसका सीक्वल 'फोर्स 2' आया। अब फैंस 'फोर्स 3' का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Video Viral: बेटी देवी के साथ दुर्गा पंडाल में शामिल हुईं बिपाशा बसु, पति करण सिंह ग्रोवर भी दिखे साथ..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें