वीडियो वायरल
सोशल मीडिया हैंडल पर दुर्गा पांडाल के कई वीडियो सामने आ रहे हैं, जिनमें से एक एक वीडियो बिपाशा बसु और उनकी बेटी देवी का है। नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में बिपाशा अपने पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी के साथ दिखीं। इस दौरान बिपाशा ने पैपराजी को जमकर पोज दिए। इसके साथ ही बिपाशा ने वहां पर मौजूद सभी लोगों को शुभो अष्टमी की शुभकामनाएं दीं और सभी का शुक्रिया अदा किया।
बिपाशा का करियर
बिपाशा और करण ने अप्रैल 2016 में बंगाली रीति-रिवाज से शादी की थी। नवंबर 2022 में उनकी बेटी देवी का जन्म हुआ, जिसे जन्म के समय हृदय में दो छेद (वीएसडी) की समस्या थी। तीन महीने की उम्र में देवी की ओपन-हार्ट सर्जरी हुई थी।
यह भी पढ़ें: Jannat Zubair Rahmani: शूरा के बेबी शावर शामिल हुईं जन्नत जुबैर, पार्टी से सामने आईं सलमान-अरबाज की तस्वीरें