एक्टर और अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर की फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' की रिलीज डेट को बदल दिया गया है। यह फिल्म 25 मई को जॉन अब्राहम की फिल्म 'परमाणु' के साथ रिलीज होनी थी, लेकिन अब फिल्म की रिलीज को बढ़ाकर आगे कर दिया गया है। फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी ट्रेल एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है। उनके ट्वीट के अनुसार हर्षवर्धन कपूर की फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' अब 1 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
बताया जा रहा है कि फिल्म की रिलीज को इसलिए बढ़ाकर आगे किया गया है क्योंकि 25 मई को जॉन अब्राहम की फिल्म 'परमाणु' रिलीज हो रही है। इस फिल्म में पोखरण परमाणु टेस्ट की कहानी को दिखाया गया है। यही वजह है जो 'भावेश जोशी सुपरहीरो' की रिलीज डेट को बढ़ाकर आगे कर दिया गया है। अब हर्षवर्धन कपूर की फिल्म उनकी बहन सोनम कपूर की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के साथ रिलीज होगी।
आपको बता दें कि अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर की फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' दूसरी फिल्म है। उन्होंने फिल्म मिर्जिया से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। वहीं 'भावेश जोशी सुपरहीरो' की निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी ने किया है।