फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्देशक मोहित सूरी को मिला अपना नया विलेन, एक विलेन की कहानी आगे बढ़ाने की तैयारी

Mon, 06 Jan 2020 03:24 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
John Abraham, Aditya Roy Kapur - फोटो : amar ujala mumbai
विज्ञापन

अगले महीने रिलीज होने जा रही अपनी फिल्म मलंग को मिल रही वाहवाही के बीच निर्देशक मोहित सूरी ने अपनी नई फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। ये फिल्म मोहित की पिछली फिल्म एक विलेन की श्रेणी में होगी और इस बार उन्होंने फिल्म में खलनायक के रूप में उस सुपरस्टार को चुना है जिन्होंने यशराज फिल्म्स की फ्रेंचाइजी धूम की नींव रखी थी।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो यह फिल्म एक विलेन का सीक्वल नहीं है। इसका शीर्षक जरूर 'एक विलेन 2' रखा गया है, लेकिन इसकी कहानी 2014 में आई फिल्म से बिल्कुल भी मेल नहीं खाती है। बताया जा रहा है कि यह एक बहुत ही गंभीर प्रेम कहानी होगी। मोहित ने जॉन और आदित्य को फिल्म की पटकथा सुनाई है, और फिल्म के लिए अभिनेता लगभग तय हो चुके हैं, लेकिन अभी उनके लिए अभिनेत्रियों का चयन बाकी है। इस प्रोजेक्ट को लेकर दोनों कलाकार बहुत उत्साहित हैं, क्योंकि उन्होंने इससे पहले ऐसा किरदार नहीं निभाया है।

इस फिल्म को भूषण कुमार और एकता कपूर मिलकर निर्मित करने वाले हैं। पहले भाग की तरह इसका भी निर्देशन मोहित सूरी ही करेंगे। साल के मध्य में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने की संभावना है। फिलहाल मोहित सूरी आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी की आने वाली फिल्म मलंग में व्यस्त हैं। अगर जॉन और आदित्य इस फिल्म को साइन करते हैं तो पर्दे पर उनकी जोड़ी पहली बार दिखाई देगी। जॉन के साथ मोहित सूरी की भी यह पहली ही फिल्म होगी।
विज्ञापन


बता दें कि फिल्म एक विलेन को दर्शकों और समीक्षकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म की तरह इसका संगीत भी लोगों की जुबान पर खूब चढ़ा।
विज्ञापन


पढ़ें: सिद्धार्थ पर जमकर बरसीं शेफाली बग्गा, बिग बॉस से बाहर होते ही निकाला दिल का गुबार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें