फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Choona: चूना लगाने आ रहे हैं जिमी शेरगिल! एक्टर की सीरीज को मिली नई रिलीज डेट, इस दिन नेटफ्लिक्स पर देगी दस्तक

Fri, 01 Sep 2023 01:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बता दें कि यह वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर कर नई रिलीज डेट का एलान किया है। 
विज्ञापन
चूना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता जिमी शेरगिल अपनी नई वेब सीरीज 'चूना' को लेकर चर्चा में हैं। यह सीरीज अगस्त में रिलीज होनी थी। लेकिन, इसकी रिलीज डेट को टाल दिया गया। बड़ी बेसब्री से इस सीरीज का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए अब एक खुशखबरी है। 'चूना' को नई रिलीज डेट मिल गई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति की पृष्ठभूमि पर बनी यह सीरीज इसी महीने रिलीज होगी।

विज्ञापन

Manish Malhotra: फिल्म निर्माता की कुर्सी पर काबिज हुए मनीष मल्होत्रा, प्रोडक्शन हाउस का किया एलान
 
इस महीने के आखिर में देगी दस्तक
बता दें कि यह वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर कर नई रिलीज डेट का एलान किया है। इसके मुताबिक यह सीरीज 29 सितंबर को रिलीज होगी। नेटफ्लिक्स ने एक वीडियो शेयर कर लिखा है, 'मुहूर्त बदला, लेकिन चूना लगाने का इरादा नहीं बदला।' सीरीज 29 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
विज्ञापन

Jawan: वानखेड़े और SRK के बीच छिड़ी जंग! 'बेटे को हाथ लगाने से पहले...' डायलॉग पर किंग खान को मिला करारा जवाब
विज्ञापन

 
शुक्ला के किरदार में आएंगे नजर
आज साझा किए गए वीडियो को देखकर लग रहा है कि सीरीज में जबर्दस्त एक्शन देखने को मिलेगा। बता दें कि सीरीज में अभिनेता जिमी शेरगिल उत्तर प्रदेश के एक नेता शुक्ला का किरदार निभा रहे हैं जो अपना हर कदम सितारों की ग्रह चाल देखकर ही उठाता है। सीरीज का निर्देशन पुष्पेंद्र नाथ मिश्रा ने किया है। सीरीज में जिमी शेरगिल के अलावा आसिम गुलाटी, विक्रम कोचर, चंदन रॉय, नमित दास, मोनिका पवार, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी और अतुल श्रीवास्तव जैसे कलाकारों की मुख्य भूमिकाएं हैं।

जिमी शेरगिल ने साझा किया अनुभव
बता दें कि पहले यह सीरीज तीन अगस्त को रिलीज होने वाली थी। लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट टाल दी गई। इस सीरीज में काम करने का अनुभव साझा करते हुए जिमी ने कहा, 'शो का हिस्सा बनना काफी रोमांचक अनुभव रहा। मेरा किरदार शुक्ला काफी स्मार्ट और समझदार है। कोई कभी नहीं जान सकता कि किस स्थिति में वह क्या फैसला कर सकता है। दर्शकों को यह सीरीज जरूर पसंद आएगी।'
War 2: ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' के लिए तारीख पर लगी मुहर! मेकर्स ने फिल्म के लिए चुना यह खास दिन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें