पोस्टर में क्या है?
पोस्टर में नजर आ रहा है कि जिमी शेरगिल बैठे हैं। उनके दोनों तरफ पुलिस वाले बैठे हैं। उनके पीछे फिल्म के दूसरे कलाकार बैठे हैं। सबके ऊपर एक हाथ है। हाथ में डोरी बंधी है और वह डोरी सभी कलाकारों से बंधी हुई है। ऐसा लगता है, जैसे सभी कलाकार को कोई अपने इशारे पर चला रहा हो। पोस्टर में सबसे आगे दो प्यादे रखे हैं। पोस्टर में सबसे पीछे दो इमारतें दिखाई गई हैं। एक में आग लगी है। दूसरी सरकारी इमारत लग रही है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
'प्यादे' को शेखर एस. झा ने लिखा और निर्देशित किया है। इसके निर्माता रिंकू सिंह हैं। इसे शाइनिंग मून पिक्चर्स के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन सिनेपोलिस इंडिया संभालेगा। मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट 4 दिसंबर 2026 तय की है। शेखर एस झा इससे पहले 'वेडिंग एनिवर्सरी', 'लिटिल बेबी' और 'प्रेममई' का निर्देशन कर चुके हैं।