फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jiah Khan Suicide Case: जिया खान मामले में कल आएगा अंतिम फैसला, 10 साल बाद अभिनेत्री को मिलेगा न्याय!

Thu, 27 Apr 2023 02:25 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिवंगत अभिनेत्री  की मां राबिया खान ने भी इस मामले में सूरज पंचोली पर आरोप लगाया था। इसके बाद सूरज पंचोली को 10 जून 2013 को गिरफ्तार किया गया था और दो सप्ताह से ज्यादा समय तक हिरासत में बिताने के बाद उनको जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

विज्ञापन
जिया खान और सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान ने बीते 3 जून 2013 को अपने फ्लैट पर मृत पाई गई थीं। आत्महत्या के बाद अभिनेत्री के घर से छह पन्नों का एक सुसाइड नोट मिला था, जिसे कथित तौर पर जिया खान खान द्वारा लिखित बताया गया था। उसके अनुसार जिया के बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर अभिनेत्री को हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। इस मामले में 20 अप्रैल को सीबीआई के विशेष जज एएस सैयद ने दोनों पक्षों की अंतिम दलीलें सुनने के बाद फैसला अगली सुनवाई तक के लिए सुरक्षित रख लिया था। अब जिया खान मामले पर कल यानि 28 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे सीबीआई की विशेष अदालत अपना अंतिम फैसला सुनाएगी। 

विज्ञापन

कोर्ट ने खारिज की मां राबिया की याचिका
दिवंगत अभिनेत्री  की मां राबिया खान ने भी इस मामले में सूरज पंचोली पर आरोप लगाया था। इसके बाद सूरज पंचोली को 10 जून 2013 को गिरफ्तार किया गया था और दो सप्ताह से ज्यादा समय तक हिरासत में बिताने के बाद उनको जमानत पर रिहा कर दिया गया था। इसके बाद जुलाई 2014 में यह मामला सीबीआई के पास चला गया था। जिया की मां ने यह भी कहा था कि ये हत्या नहीं बल्कि आत्महत्या है। इसके बाद बंबई हाईकोर्ट ने पिछले साल इस मामले की नए सिरे से जांच की मांग वाली उनकी याचिका खारिज कर दी थी।

इसे भी पढ़ें- Vivek Agnihotri: 'सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं', विवेक ने गंभीर आरोपों साथ ठुकराया फिल्मफेयर नामांकन

जिया के साथ दुर्व्यवहार करता था सूरज
बीते दिनों जब जिया खान की मां ने सीबीआई अदालत को बयान दिया तो उन्होंने कहा था कि सूरज जिया के साथ फिजिकल और मौखिक दोनों तरह से दुर्व्यवहार करता था। उन्होंने यह भी कहा था कि पुलिस और सीबीआई दोनों ने इस बात को साबित करने के लिए किसी तरह का कोई सबूत इकट्ठा नहीं किया है। 
विज्ञापन

कल आएगा अंतिम फैसला
फिल्म निशब्द से बॉलीवुड में शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस जिया खान को गुजरे 10 साल हो गए हैं। इस मामले पर 10 साल बाद कल 28 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे सीबीआई की विशेष अदालत फैसला सुनाने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें