मुंबई की फिल्मी दुनिया अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी कॉन्ट्रोवर्सीज को लेकर चर्चा में रहती है। आए दिन कोई न कोई नई कॉन्ट्रोवर्सी खबरों का साधन बनती है। सूत्रों की मानें तो जल्द ही फिल्मी दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी या यूं कहें सुसाइड मिस्ट्री पर एक डॉक्यूमेंट्री बनने जा रही है। ये डॉक्यूमेंट्री अभिनेत्री जिया खान की मौत से जुड़े रहस्यों पर आधारित होगी।