अभिनेत्री जिया खान ने आत्महत्या नहीं की थी। उसका मर्डर हुआ था। इस केस में यह एक नया मोड़ है।
जिया खान की मां ने यह सनसनीखेज आरोप लगाया है। एक टीवी चैनल से बात करते हुए जिया की मां ने कहा कि जिया खान ने आत्महत्या नहीं की थी। उसका मर्डर हुआ था।
अपनी बात को पुख्ता करते हुए जिया की मां ने उस कमरे को दिखाया जिसमें जिया खान ने आत्महत्या की थी। जिया की मां ने बताया कि उस कमरे में न तो मेज थी और न ही सोफा।
बेड पर खड़े होकर भी पंखे तक नहीं पहुंचा जा सकता है। फिर जिया खान ऐसा कर भी नहीं सकती है। जिया खान की मां के अलावा उनके वकील ने भी इस आत्महत्या को हत्या बताया है।
हालांकि उन्होंने इस बात का गोलमोल जवाब दिया है कि यह हत्या आखिर की किसने हैं। उन्होंने सिर्फ इशारों में बात की।