फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में टैक्स फ्री हुई विद्या बालन की 'बेगम जान'

Sun, 09 Apr 2017 01:23 PM IST
amarujala.com-written by:अभिषेक
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अदाकारा विद्या बालन की फिल्म 'बेगम जान' को झारखंड में टैक्स फ्री कर दिया गया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 'बेगम जान' फिल्म को मनोरंजन कर से मुक्त करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद फिल्म को राज्य में कर-मुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


इससे पहले अदाकारा विद्या बालन ने फिल्म के निर्माता- महेश भट्ट एवं फिल्म के अन्य सह कलाकारों के साथ मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की थी। फिल्म की 90 फीसदी शूटिंग झारखंड के दुमका समेत अनेक क्षेत्रों में की गई है।

फिल्म नीति में झारखंड सरकार ने यहां शूट की जाने वाली फिल्मों को विशेष प्रोत्साहन देने की घोषणा की है। विद्या बालन का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म 'बेगम जान' सिनेमा प्रेमियों को बेहद पसंद आयेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

'बेगम जान' को झारखंड में टैक्स फ्री

- फोटो : SELF
'बेगम जान' बंगाली फिल्म 'राजकहिनी' का हिंदी रूपांतरण है। फिल्म में विद्या के अलावा गौहर खान, नसीरुद्दीन शाह, चंकी पांडे, इला अरुण, पल्लवी शारदा आदि कलाकार भी हैं।

विद्या ने कहा, 'हर समय मैं दर्शकों के लिए नई और असाधारण कहानी पेश करने की कोशिश करती हूं और जब इस फिल्म का प्रस्ताव आया तो मैं बहुत उत्साहित हो गई और मैं उसी दिन शूटिंग शुरू करने बारे में सोचने लगी।

'बेगम जान' का किरदार और संवाद बहुत दमदार और ढेर सारे मनोभावों के साथ हैं, जिसके चलते खुद को यह फिल्म करने से नहीं रोक पाई।' उल्‍लेखनीय है कि फिल्म 14 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें