फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम में पसीना बहाते जान्हवी कपूर की फोटो वायरल, टोंड ऐब्स दिखाते हुए देखें उनकी 5 तस्वीरें

Mon, 02 Dec 2019 10:43 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
jhanvi kapoor - फोटो : social media
जान्हवी कपूर सिल्वर स्क्रीन पर फिट दिखने के लिए अपनी फिजीक का बहुत ध्यान रखती हैं । वो अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं । हाल ही में जान्हवी फिर से जिम में पसीना बहाती नजर आईं । उन्होंने अपनी टोंड ऐब्स फ्लॉन्ट करते हुए एक फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी में लगाई, जो अब वायरल हो रही है । 
 

 

 

विज्ञापन

2 of 5
जाह्नवी कपूर - फोटो : SELF
इसमें जान्हवी ने नीले रंग के जिम शॉर्ट्स और काले रंग की ब्रालेट पहनी है। जान्हवी अपने फैंस के लिए कई सारी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं । इन दिनों वो अपनी अपकमिंग फिल्म 'गुंजन सक्सेना' की बायोपिक में काम कर रही हैं । फिल्म का टीजर और पोस्टर रिलीज हो चुका है । 

 
विज्ञापन

3 of 5
JHANVI KAPOOR - फोटो : SELF
इसमें जान्हवी के साथ पंकज त्रिपाठी और अंगद बेदी नजर आएंगे । जान्हवी ने ईशान खट्टर के साथ शशांक खेतान के निर्देशन में बनी फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। अब जान्हवी अपनी दूसरी फिल्म के लिए तैयार हैं । 


 

4 of 5
janhvi kapoor - फोटो : social media
उनकी तीसरी फिल्म 'दोस्ताना 2' होगी । हाल ही में उन्होंने पंजाब का शूटिंग शेड्यूल कार्तिक आर्यन और लक्ष्मण के साथ पूरा किया है। इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं । इस दौरान वो अमृतसर के स्वर्ण मंदिर भी पहुंची थीं । वहां की तस्वीर भी जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी । 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
janhvi kapoor - फोटो : social media
इसके अलावा जान्हवी के पास राज कुमार राव के साथ भी एक फिल्म 'रूही अफजा' है । इसमें जान्हवी डबल रोल करती नजर आएंगी । इस फिल्म की शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई है ।


Video: बहन शाहीन के बारे में बात करते हुए फूट-फूटकर रो पड़ीं आलिया भट्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें