मशहूर टिकटॉक स्टार जेहन थॉमस का निधन हो गया है। उनकी उम्र महज 30 वर्ष थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेहन माइग्रेन की समस्या से जूझ रही थीं। टिकटॉक स्टार के निधन की जानकारी उनकी दोस्त एलिक्स रीस्ट ने साझा की। बता दें कि टिकटॉक की दुनिया में जेहन की जबरदस्त पॉपुलैरिटी थी। इस प्लेटफॉर्म पर उनके करीब 72 हजार फॉलोअर्स थे। जेहन के निधन से उनके फैंस सदमे में हैं।