फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jeevan: 49 बार बड़े पर्दे पर निभाया नारद मुनि का किरदार, विलेन बनकर फिल्मों में हीरो का किया जीना मुश्किल

Tue, 10 Jun 2025 07:30 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jeevan Death Anniversary: बॉलीवुड के खलनायकों की जब बात होती है तो जीवन उर्फ ओमकार नाथ धर का नाम जरूर लिया जाता है। आज हिंदी सिनेमा के इस उम्दा कलाकार की पुण्यतिथि (10 जून 1987) है। इस मौके पर जानिए अभिनेता जीवन के फिल्मी करियर से जुड़े कुछ अनसुने किस्से। 

विज्ञापन
अभिनेता जीवन - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओमकार नाथ धर उर्फ अभिनेता जीवन का जन्म (24 अक्टूबर 1915) एक कश्मीर पंडित परिवार में हुआ। मां का निधन ओमकार को जन्म देने के बाद हो गया था, वह तीन साल के हुए तो पिता को भी खो दिया। बिना माता-पिता के प्यार के ओमकार नाथ धर की परवरिश उनके दादा ने की थी। ओमकार नाथ धर एक संपन्न परिवार से संबंध रखते थे मगर सिनेमा को लेकर कोई माहाैल उनके घर में नहीं था। फिर कैसे जीवन के अभिनय करियर की शुरुआत हुई? कैसे वह एक नामी अभिनेता बने? जानिए। 

विज्ञापन


 
Trending Videos

26 रुपये लेकर एक्टर बनने बंबई आ गए
बचपन से ही ओमकार को फिल्मों से गहरा लगाव हो गया। मगर परिवार के लोग, खासकर दादा जी फिल्मों में काम करने को अच्छा नहीं मानते थे। ऐसे में ओमकार घर से भाग निकले। जिस वक्त ओमकार ने घर छोड़ा, उनकी उम्र सिर्फ 18 साल थी। अपनी जेब में सिर्फ 26 रुपये लिए वह बंबई (मुंबई) आ गए।बॉलीवुड में शुरुआत में काफी संघर्ष किया। एक नामी फिल्म स्टूडियो में रिफ्लेक्टर ब्वॉय के तौर पर काम किया। आगे चलकर उन्हें फिल्म ‘फैशनेबल इंडिया’ नाम की फिल्म में काम करने का मौका मिला। फिल्मों के लिए उन्होंने अपना नाम ओमकार नाथ से जीवन भी कर लिया। 

अभिनेता जीवन ने बड़े पर्दे पर निभाया नारद मुनि का किरदार - फोटो : एक्स (ट्विटर)

49 बार बने फिल्मों में नारद मुनि
अभिनेता जीवन ने अपने करियर में कई तरह के रोल किए लेकिन वह बड़े पर्दे पर सबसे ज्यादा बार नारद मुनि का रोल निभाते हुए नजर आए। एक बार अभिनेत्री तबस्सुम ने अपने चर्चित टॉक शो में जीवन से सवाल किया था? ‘आप लगभग 40 बार नारद मुनि का रोल कर चुके हैं?’ इस जीवन का जवाब था, ‘ 40 नहीं, मैं 49 बार नारद मुनि का रोल कर चुका है।’  

अभिनेता जीवन - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विलेन बनकर भी खूब नाम कमाया
60 से लेकर 80 के दशक तक जीवन ने बॉलीवुड फिल्मों में विलेन के या फिर नेगेटिव रोल निभाए। विलेन के किरदार में वह खूब मशहूर हुए। फिल्म ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘धर्म वीर’ जैसी फिल्मों में निभाए जीवन के विलेन के किरदार आज भी याद किए जाते हैं।  

विज्ञापन

अभिनय की विरासत को बेटे ने बढ़ाया आगे
जीवन के अभिनय की विरासत को उनके बेटे किरण कुमार ने आगे बढ़ाया है। वह टीवी और फिल्मों के चर्चित अभिनेता हैं। अपने पिता जीवन के बारे में किरण कुमार एक इंटरव्यू में कहते हैं, ‘मेरे पिता का स्टाइल अलग ही था। वह अपने किरदारों को अलग ढंग से निभाते थे। कई लोगों ने मेरे पिता को कॉपी किया, आज वह लोग काफी सफल हैं।’


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें