बोले- 'जिंदगी एंजॉय करो'
धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने शायरी सुनाई है, जो इस तरह है, 'सबकुछ पाकर भी हासिल ए जिंदगी कुछ भी नहीं, कमबख्त जान क्यों जाती है जाते हुए'। आगे कहा है, 'पता नहीं कहां ले जाएंगे, कौन ले जाएगा, साथ ले जाएंगे। खैर, यह इंसानी फितरत है कि इकट्ठा करते रहो। अपना ख्याल रखो। लाइफ एंजॉय करो। आप सभी को प्यार'।
फिल्म 'इक्कीस' में आएंगे नजर
अभिनेता धर्मेंद्र 89 वर्ष की उम्र में भी फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं। उनकी आगामी फिल्म है 'इक्कीस'। इसमें धर्मेंद्र के साथ अगस्त्य नंदा और जयदीप अहलावत भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है। फिल्म 'इक्कीस' 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित बताई जा रही है।