हाल ही में अर्से बाद वापसी करने जा रही खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वार्या राय की फिल्म 'जज्बा' का ट्रेलर फिर से रिलीज किया जाएगा। हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर में ऐश्वार्या राय बच्चन काफी जबर्दस्त भूमिका में दिखाई दी थीं।
बल्कि यूं कहें कि फिल्म पूरी तरह से उन्हीं पर आश्रित दिखाई दे रही थी। ट्रेलर के बाद ये चर्चा छिड़ी थी कि फिल्म इरफान खान की भूमिका को ऐश की तुलना में दबाया गया है।
फिल्म ऐश एक समर्पित मां और तेज-तर्रार वकील अनुराधा वर्मा की किरदार में थी। जो एक बलात्कारी-हत्या के दोषी को बेटी के लिए फांसी बचाती हैं। जबकि इरफान उनके सहयोगी और इंस्पेक्टर की भूमिका में दिखाई दे रहे थे। अब ऐसी चर्चा है कि इसका ट्रेलर फिर से रिलीज किया जाएगा। जानिए क्या है पूरा माजरा।