अमिताभ बच्चन-जया बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम@jaya_bachchan_
कहा- 'इससे ज्यादा प्यार तो मैं नहीं कर सकती'
जया बच्चन ने यह बातचीत मोजो स्टोरी पर बरखा दत्त के साथ की। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बरखा दत्त ने इस बातचीत की एक क्लिप शेयर की है। इसमें वे जया बच्चन से पूछती हैं पहली बार कब लगा कि आपको अमिताभ बच्चन से प्यार हो गया है। इस पर जया बच्चन ने हंसते हुए कहा, 'पुराने जख्म कुरेदना जरूरी है क्या'? उन्होंने आगे कहा, 'मैं पिछले 52 वर्ष से एक ही शख्स के साथ शादीशुदा रिश्ते में हूं। इससे ज्यादा प्यार तो मैं नहीं कर सकती।'
एक-दूसरे से अलग हैं जया बच्चन और अमिताभ बच्चन के विचार
जया बच्चन ने अपनी शादी को लेकर आगे कहा कि शादी को लेकर अपने मॉडर्न विचारों के बावजूद वे अमिताभ के प्यार में तुरंत पड़ गईं। आगे कहा, 'जब मैं कहूंगी कि शादी मत करो, तो यह बात पुरानी लगने लगेगी... यह पहली नजर का प्यार था'। इस बातचीत में जया बच्चन ने यह भी कहा कि उनके और अमिताभ बच्चन के विचार एक-दूसरे से काफी अलग हैं।
इस वजह से की बिग बी से शादी
जब पूछा गया कि क्या अमिताभ बच्चन भी शादी के बारे में यही सोचते हैं, तो जया ने कहा, "मैंने उनसे नहीं पूछा है। वह कह सकते हैं कि 'मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती', लेकिन मैं यह सुनना नहीं चाहती'। जया बच्चन ने अमिताभ बच्चन को लेकर कहा, 'वह बहुत अलग व्यक्तित्व के हैं। शायद इसलिए मैंने उनसे शादी की। अगर मैंने अपने जैसे किसी आदमी से शादी की होती? वह वृंदावन में होता और मैं कहीं और होती'।