फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृति सेनन की बहन नूपुर अगले महीने करेंगी डेस्टिनेशन मैरिज, उदयपुर में होगा भव्य समारोह; जानें दूल्हे का नाम

Wed, 03 Dec 2025 02:53 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kriti Sanon Sister Nupur Marry Singer Stebin Ben: एक्ट्रेस कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। जानिए शादी से जुड़ी पूरी जानकारी।
विज्ञापन
कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन की शादी की खबरें सामने आ रही हैं। चर्चा है कि नूपुर अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से अगले महीने उदयपुर में शादी रचाने वाली हैं। जानिए कौन है नूपुर का होने वाला दूल्हा। 
विज्ञापन


 

कब और कहां होगी नूपुर की शादी?
मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, नूपुर सेनन ने सिंगर स्टेबिन बेन के साथ 8-9 जनवरी 2026 को फेयरमोंट पैलेस में उदयपुर में भव्य शादी की तैयारी कर ली है। मेहंदी-संगीत के साथ, यह शादी बेहद निजी और स्टारडम से भरपूर होगी। 8 जनवरी को मेहंदी और संगीत होगा, जबकि 9 जनवरी को मुख्य शादी की रस्में होंगी।
 

कौन-कौन होगा शादी में शामिल?
नूपुर की शादी में परिवार, करीबी दोस्त और बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री के कुछ बड़े नाम शामिल होंगे। कृति सेनन और उनके दोस्तों के आने की भी पूरी उम्मीद है। नूपुर पिछले कुछ साल से म्यूजिक वीडियो में नजर आ रही हैं। अब वह जल्द ही बॉलीवुड फिल्म में डेब्यू करने वाली हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिलेशनशिप या शादी को लेकर कुछ नहीं कहा है।
 
विज्ञापन

कौन हैं स्टे
बिन बेन स्टेबिन बेन 

स्टेबिन बेन एक भारतीय गायक और प्लेबैक सिंगर हैं। उन्होंने 'साहिबा,' 'थोड़ा थोड़ा प्यार,' और 'रूला के गया इश्क' जैसे कई हिट गाने गाए हैं। वह एक बहुमुखी कलाकार हैं जिन्होंने बॉलीवुड के कई संगीतकारों और अभिनेताओं के साथ काम किया है। 
यह भी पढ़ें: 'अवतार: फायर एंड एश' की रिलीज से पहले सामने आए ट्विटर रिव्यू, पेंडोरा की दुनिया और एश लेडी देख दीवाने हुए फैंस..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें