महिलाओं के फैशन सेंस पर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, मुझे ऐसा लगता है इंडिया की औरतों ने यह स्वीकार कर लिया है कि वेस्टर्न कपड़े एक औरत को समान अधिकार देते हैं। मैं एक महिला को 'नारी शक्ति' के रूप में देखना चाहती हूं। उन्होंने आगे कहा कि मैं यह नहीं कह रही हूं कि जाओ साड़ी पहनो लेकिन,आज भी ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं जो भारतीय परिधान ही पहनती हैं और बहुत ऊंचे पद पर काम कर रही हैं। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि जब से भारतीय महिलाओं ने पैंट पहनना शुरू किया है तभी से उनकी सोच में काफी बदलाव आ गया है।