फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaya Bachchan: जया बच्चन की मिमिक्री करती नजर आई यह लड़की, सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हुआ वीडियो

Mon, 24 Oct 2022 06:11 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इंटरनेट पर डिजिटल क्रिएटर एनाली सेरेजो (Analee Cerejo) का वीडिया छाया हुआ है, जिसमें वह जया बच्चन की मिमिक्री करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
Analee Cerejo, jaya bachchan - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियोज मौजूद हैं, जिसमें डिजिटल क्रिएटर बॉलीवुड स्टार्स की नकल उतारते हैं या फिर उनकी फनी हरकतों को कॉपी करने की कोशिश करते हैं। बीते दिनों, सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो देखने को मिला था, जिसमें वह 'ब्रह्मास्त्र' से आलिया भट्ट की मिमिक्री करती नजर आई थीं। लोगों को यह वीडियो खूब पसंद आया था। वहीं, अब इंटरनेट पर डिजिटल क्रिएटर एनाली सेरेजो (Analee Cerejo) का वीडिया छाया हुआ है, जिसमें वह जया बच्चन की मिमिक्री करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो की मजेदार बात यह है कि एनाली जया बच्चन का एक्सेंट तक कॉपी कर लेती हैं। 

विज्ञापन

पहले देखें जया बच्चन का वीडियो
दरअसल, बीते दिनों जया बच्चन का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह पैपराजी पर भड़कती हुई नजर आई थीं। वीडियो में जया अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ एक फैशन शो में शामिल होकर बाहर निकल रही थीं। तभी उन्हें कई पैपराजी ने घेर लिया था। इस दौरान जब एक फोटोग्राफर अचानक गिरने लगा, तो जया ने कहा था कि, 'मैं उम्मीद करती हूं कि तुम दोगुना तेजी से गिरो।' जया का गुस्सा यहीं शांत नहीं होता। वह आगे सबको खूब खरी खोटी सुनाती हैं। इस मौके पर नव्या अपनी नानी को शांत करवाती दिखी थीं। 

एनाली सेरेजो का मजेदार वीडियो
एनाली सेरेजो ने जया बच्चन की मिमिक्री करते हुए अपना वीडियो कुछ दिनों पहले शेयर किया था, लेकिन वो वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एनाली ने अपना मेकअप कुछ हद तक जया बच्चन जैसा करने की कोशिश की है। इस वीडियो में एनाली वही लाइन्स बोलती दिख रही हैं जो जया बच्चन ने पैपराजी से कही थी। इतना ही नहीं, वह अपने चेहरे के एक्सप्रेशन भी वैसे ही बनाने की कोशिश करती हैं। 

विज्ञापन

फैंस को पसंद आया वीडियो
एनाली सेरेजो का यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को अब तक 94 हजार से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। एक यूजर ने इस वीडियो पर लिखा है, 'यह वीडियो वायरल होना चाहिए। वह बिल्कुल ऐसा ही करती हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ओएमजी... मेरी जया आंटी।' तीसरे वीडियो में  लिखा, 'इतना सटीक और इतना प्रफुल्लित करने वाला। तुमने मार डाला।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें