दिवाली लुक में लगीं बिंदास
अनन्या पांडे ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक रील शेयर की है। इसमें अनन्या दिवाली के लिए तैयार होती नजर आ रही हैं। मगर, उनका अंदाज काफी दिलचस्प है। पहले अनन्या वनपीस में फेसमास्क लगाए नजर आ रही हैं। इसके बाद अचानक लाल रंग की साड़ी पहनकर वह बेहद खूबसूरत लुक में नजर आती हैं। लाल साड़ी पहनकर अनन्या ने कई किलर पोज भी दिए। अनन्या ने बोल्ड डिजाइन वाले ब्लाउज के साथ साड़ी कैरी की है।
Harshvardhan Rane: खुद को खुशकिस्मत समझते हैं हर्षवर्धन राणे, बोले- आउटसाइडर होने के बाद भी मिले खूब मौके
फराह खान को किया टैग
अनन्या ने इस वीडियो में फराह खान की फिल्म 'मैं हूं ना' के गाने 'तुमसे मिलके दिल का...' गाने की मिक्सिंग की है। इसके साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन लिखा है। अनन्या ने लिखा है, 'इस दिवाली पर मेरा 'मैं हूं ना' मूमेंट।' कैप्शन में फराह खान को टैग करते हुए अनन्या ने उन्हें आई लव यू बोला है। साथ में लिखा है, 'किसी गलती पर माफ करना।' अनन्या की वीडियो के साथ-साथ उनका कैप्शन भी काफी बिंदास है।
यूजर्स ने की तारीफ
अनन्या की इस पोस्ट पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। साथ में सेलेब्स भी अनन्या की तारीफ कर रहे हैं। शनाया कपूर ने भी अनन्या के पोस्ट पर कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा है, 'लाल साड़ी में आप कहर ढा रही हो।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपकी चमक कोई फीकी नहीं कर सकता।' वर्क फ्रंट की बात करें तो अनन्या को आखिरी बार विजय देवरकोंडा के साथ 'लाइगर' में देखा गया था। अब जल्द ही वह फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी।
Gippy Grewal: गिप्पी ग्रेवाल ने याद किए पुराने दिन, सिंगर बनने से पहले कनाडा में साफ करते थे टॉयलेट