फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: जया बच्चन का गुस्सा देख बिग बी भी रह गए हैरान! दी ऐसी प्रतिक्रिया

Thu, 19 Jan 2023 10:18 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस बार जया बच्चन के इस बर्ताव पर अमिताभ ने सबके सामने रिएक्ट किया है। उनका वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
जया बच्चन-अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अपने शांत और सौम्य स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। वहीं, इसके विपरीत उनकी पत्नी जया बच्चन अपने गुस्सैल स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। आए दिन फोटोग्राफर्स और पैपराजी उनके गुस्से का शिकार होने नजर आते हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ। मामला था इंदौर एयरपोर्ट का। यहां कुछ स्टाफ जया बच्चन और अमिताभ बच्चन की तस्वीर लेने लगे तो जया बच्चन भड़क गईं। पहले तो उन्होंने खुद लोगों को तस्वीरें न लेने की हिदायत दी, इसके बाद वह कहती नजर आईं कि 'ऐसे लोगों को नौकरी से निकाल देना चाहिए।' जया बच्चन की इस बात पर बिग बी भी हैरान होते नजर आए। 

विज्ञापन

Alyy Khan: अजय देवगन की सीरीज में काजोल ने पाकिस्तानी एक्टर के साथ दिया किसिंग सीन, अली ने बताया कैसे हुआ शूट

इस बार जया बच्चन के इस बर्ताव पर अमिताभ ने सबके सामने रिएक्ट किया है। उनका वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि हाल ही में बिग बी और जया बच्चन इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। वहां एयरपोर्ट का स्टाफ उनका स्वागत करने के लिए खड़ा था। उनके हाथ में फूलों के गुलदस्ते थे। जया जैसे ही आगे बढ़ती हैं, फैंस उनकी फोटोज क्लिक करने लगते हैं। इस पर जया बच्चन चिल्लाते हुए कहती हैं, 'प्लीज मेरी पिक्चर्स मत लें। क्या आपको इंग्लिश समझ नहीं आती है?' जया बच्चन को गुस्सा होते देख वहां मौजूद सिक्योरिटी पैपराजी को फोटोज क्लिक करने से मना करने लगते हैं। वो फैंस से भी मोबाइल हटाने की गुजारिश करते हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि इसी वक्त अमिताभ बच्चन भी जया की तरफ आ जाते हैं। दोनों का स्वागत किया जाता है। तभी जया कहती हैं, 'ऐसे लोगों को नौकरी से निकाल देना चाहिए।' ये सुनकर बिग बी ने कुछ देर के लिए जया की तरफ देखा। फिर वो आगे बढ़ने लगे। ऐसा पहली बार नहीं है, जब जया बच्चन ने पैपराजी को फटकारा है। वो पहले भी फैंस से ये कहती नजर आई हैं कि उनकी फोटोज क्लिक ना करें। पिछले साल एक इवेंट में जया ने पैपराजी से कहा था, 'आप लोग कौन हैं? आप लोग मीडिया से हैं? कौन सी मीडिया से हैं?'
Jacqueline Fernandez: 'मेरी भावनाओं के साथ खेला...करियर बर्बाद किया', सुकेश के खिलाफ जैकलीन ने दिया बयान
विज्ञापन

वर्क फ्रंट की बात करें तो जया बच्चन जल्द ही करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगी। इसमें जया बच्चन के अलावा आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, धर्मेंद्र और शबाना आजमी भी हैं। फिल्म इस साल 28 अप्रैल को रिलीज होगी।
Sonam Kapoor: अब फिल्मों में वापसी करने के लिए तड़प रही हैं सोनम कपूर, बेटे का चेहरा दिखाने को लेकर कही यह बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें