फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: ऊंचाई की स्क्रीनिंग के दौरान जया बच्चन ने कंगना रणौत को किया इग्नोर, अभिषेक ने यूं संभाली बात

Thu, 10 Nov 2022 11:44 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर 'ऊंचाई' की स्क्रीनिंग के दौरान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दिखाई दे रहा है कि मीडिया के सामने पोज देने के लिए अनुपम खेर जया बच्चन का स्टेज पर स्वागत करते हैं। इस दौरान जया बच्चन कंगना को इग्नोर कर देती हैं।
विज्ञापन
ऊंचाई की स्क्रीनिंग में पहुंचे सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीती रात कंगना मुंबई में सूरज बड़जात्या की आगामी फिल्म 'ऊंचाई' की स्क्रीनिंग में पहुंची थीं। इस स्क्रीनिंग में बॉलीवुड की कई हस्तियों ने हिस्सा लिया था, लेकिन सबका ध्यान कंगना और जया बच्चन की एक वीडियो ने खींच लिया। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि स्क्रीनिंग के लिए पहुंचीं जया बच्चन ने कंगना रणौत को इग्नोर कर दिया। इस दौरान अभिषेक बच्चन बात को संभालते नजर आए।

विज्ञापन

दरअसल, सोशल मीडिया पर 'ऊंचाई' की स्क्रीनिंग के दौरान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दिखाई दे रहा है कि मीडिया के सामने पोज देने के लिए अनुपम खेर जया बच्चन का स्टेज पर स्वागत करते हैं। उनके पीछे कंगना रणौत खड़ी हैं, जो जया बच्चन को हंसते हुए लगातार देख रही हैं। लेकिन जया बच्चन बाकि सबसे बातें करने और पोज देने में कंगना को पूरी तरह इग्नोर कर देती हैं।

Malaika-Arjun: जल्द शादी करने वाले हैं मलाइका-अर्जुन? अभिनेत्री ने पोस्ट साझा कर दिए संकेत
 

दरअसल, हुआ ये कि जब जया बच्चन कंगना के करीब आईं तो वह मुस्कुराईं और ऐसा लगा कि उन्होंने 'हैलो जया जी' कहा। हालांकि, जया ने कंगना को कोई जवाब नहीं दिया और अनुपम खेर के साथ तस्वीरें क्लिक कराने लगीं। अब सोशल मीडिया यूजर वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह बहुत अजीब मुलाकात थी', तो दूसरे ने लिखा, 'कंगना कैसे उम्मीद कर सकती हैं कि वो उनसे बात करेंगी। कंगना शायद भूल जाती है वो क्या कारनामे कर चुकी हैं।'

Alia-Ranbir: अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं आलिया भट्ट, बेटी को हाथ में थामे नजर आए रणबीर कपूर, देखें तस्वीरें
विज्ञापन

बता दें कि 'ऊंचाई' 11 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, डैनी डेन्जोंगपा, नीना गुप्ता, सारिका और परिणीति चोपड़ा जैसे कई सितारे शामिल हैं। फिल्म का निर्माण राजश्री प्रोडक्शंस ने महावीर जैन फिल्म्स और बाउंडलेस मीडिया के सहयोग से किया है।

Arbaaz Khan: तलाक के वर्षों बाद मलाइका अरोड़ा के साथ कैसा है अरबाज खान का रिश्ता? एक्टर ने किया खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें