अपने सख्त तेवर और गुस्से के लिए पहचाने जाने वाली जया बच्चन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनका गुस्सा एक पंडित पर फूटा है। हाल ही में ईशा देओल की गोद भराई का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में ईशा देओल के दोस्तों के साथ हेमा मालिनी के भी कुछ करीबी दोस्त भी फंक्शन अटेंड करने पहुंचे हुए थे, जिसमें जया बच्चन भी एक थीं।
पढ़ें- आपका सिस्टम हिलाकर रख देंगे गुरमीत राम रहीम के ये 5 गाने, जरूर देखें
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
esha deol
फंक्शन का हर रीति-रिवाज ढ़ंग से निभाया जाएं जया इस बात का पूरा ध्यान रख रही थीं। इसी बीच ईशा देओल की गोदभराई करवाने आए पंडित जी पर जया का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन
3 of 6
esha deol
दरअसल फंक्शन के बीच में पंडित जी ईशा के साथ सेल्फी लेने लग गए, जिसे देख जया अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाई और पंडित जी से कहने लगी कि 'आप पहले पूजा पर ध्यान दें'। इसके बाद वहां मौजूद लोग ठहाके लगा कर हंसने लगे।
4 of 6
jaya bachchan
ऐसा कोई पहली बार नहीं है जब जया ने फोटो के लिए किसी को डांटा हो। इससे पहले भी जया ऐसा कई बार कर चुकी हैं। पिछले साल एक खबर आई थी कि जया एक कॉलेज में बच्चों से मिलने पहुंची हुई थीं।
विज्ञापन
5 of 6
यहां बच्चों ने जब उनके साथ फोटो लेने की कोशिश की तो जया ने उन्हें यह कहकर डांट दिया कि, कृप्या आप लोग फोटो न लें, मुझे यह बिल्कुल पंसद नहीं है। हम सब भारतीयों को कुछ बेसिक मैनर्स सीखने चाहिए।
जया ने कहा , आपके पास कैमरा और मोबाइल है इसका मतलब यह नहीं है कि किसी इंसान की इजाजत के बिना उसकी तस्वीरें उतारने लगेंगे। मुझे इस तरह की अनुशासनहीनता बिल्कुल पसंद नहीं है।’